{"_id":"66fa1735b519cf866c067055","slug":"last-chance-to-correct-cat-2024-application-form-can-change-these-details-till-5-pm-today-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CAT 2024 Application: आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, आज शाम पांच बजे तक इन विवरण में कर सकते हैं बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CAT 2024 Application: आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, आज शाम पांच बजे तक इन विवरण में कर सकते हैं बदलाव
Mon, 30 Sep 2024 08:42 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:42 AM IST
सार
CAT 2024 Application: कैट के आवदेन फॉर्म में सुधार करने का आवेदकों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार आज शाम पांच बजे तक इन विवरण में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
आखिरी दिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CAT 2024 Application Correction Window: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (CAT 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो आज बंद कर देगा। यदि किसी उम्मीदवार के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है तो वो आज तक ही उसमें बदलाव कर सकते हैं, हालांकि सभी जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकता है। आवेदन पत्र में संसोधन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) पर जा सकते हैं। आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कैट 2024 आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। यदि उम्मीदवार द्वारा आवश्यक हो तो केवल फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और शहर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने के लिए संपादन विंडो 27 सितंबर (सुबह 10 बजे) से 30 सितंबर (शाम 5 बजे), 2024 तक उपलब्ध होगी, उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं।"
विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कैट 2024 आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। यदि उम्मीदवार द्वारा आवश्यक हो तो केवल फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और शहर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने के लिए संपादन विंडो 27 सितंबर (सुबह 10 बजे) से 30 सितंबर (शाम 5 बजे), 2024 तक उपलब्ध होगी, उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं।"
विज्ञापन
IIM CAT 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
नहीं बदली जा सकती ये जानकारी
आईआईएम कैट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए सुधार विंडो खोली गई है। ताकि वे अपने आवेदन फॉर्म में हुई त्रुटियों को सुधार सकें। हालांकि इसके लिए उन्हें को अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। जिन उम्मीदवारों ने कैट के लिए आवेदन किया है, वे समय रहते अपना फॉर्म जांच लें, यदि उसमें कोई त्रुटि हो तो उसको समय से सुधार लें। तस्वीर, हस्ताक्षर और परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं सहित विशिष्ट विवरणों को संशोधित करने का अवसर मिलेगा। हालांकि नीचे बताई गए विवरणों में सुधार नहीं किया जा सकेगा।ईमेल पता
जन्म तिथि
मोबाइल नंबर
कमेंट
कमेंट X