Anganwadi Vacancies: कम वेतन के कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कमी, संसदीय समिति ने की मानदेय बढ़ाने की सिफारिश
Anganwadi Vacancies: एक संसदीय समिति ने कहा है कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं के पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां उन्हें दिए जा रहे अल्प वेतन के कारण हो सकती हैं। समिति ने पुरजोर सिफारिश की है कि उनका पारिश्रमिक बढ़ाया जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Anganwadi Vacancies: एक संसदीय समिति ने कहा है कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं के पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां उन्हें दिए जा रहे अल्प वेतन के कारण हो सकती हैं। समिति ने पुरजोर सिफारिश की है कि उनका पारिश्रमिक बढ़ाया जाए। अलग-अलग राज्यों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) और आंगनवाड़ी सहायिकाओं (AWH) का वेतन अलग-अलग होता है।
इस बीच, प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए दो लाख रुपये की अनुदान राशि में कटौती कर एक लाख रुपये किए जाने पर समिति ने कहा कि राज्य अपनी ओर से कोई अतिरिक्त धन उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं हैं और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से मूल योजना को वापस करने का अनुरोध करने पर विचार कर रहा है।
संसद में पेश की गई लोक लेखा समिति की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अक्तूबर 2018 की स्थिति के अनुसार मानदेय में वृद्धि के तथ्य को दोहराया है। पैनल ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) की कमी उन्हें दिए जा रहे कम वेतन के कारण हो सकती है।
संसदीय समिति ने कहा कि कोरोना काल के दौरान इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और टीकाकरण, पूरक पोषण, परिवारों को शिक्षित करने से संबंधित अपनी मुख्य जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार नियोजन के उपाय और राशन वितरित करने का काम भी सौंपा गया था।
इसलिए, समिति महसूस करती है कि यह सही समय है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा प्रदान की जा रही निस्वार्थ और निरंतर सेवाओं के लिए उचित मान्यता मिले। समिति ने, तदनुसार, अपनी सिफारिश को दृढ़ता से दोहराया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायकों के पारिश्रमिक को इस तरह से संशोधित किया जा सकता है कि उन्हें दिए जा रहे लाभ और वेतन उनके द्वारा किए जा रहे कार्य के अनुरूप होने चाहिए। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शहरी विकास मंत्रालय के परामर्श से शहरी क्षेत्रों में 25,000 आंगनवाड़ी केंद्रों में शिशुगृहों के निर्माण में प्रगति में धन की कमी पर समिति को सूचित किया गया था और वित्त मंत्रालय से संपर्क करने की सूचना दी थी।
महिला और बाल विकास मंत्रालय के जवाब से समिति ने नोट किया कि आंगनवाड़ी सेवाओं को अगले स्तर तक ले जाने के लिए शैक्षणिक प्रयास किए गए थे। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में उचित आवास की कमी, किराए के भवनों में आंगनवाड़ी केंद्र चलाना, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लिए भूमि की अनुपलब्धता और भूमि की भारी लागत इस पहल को आगे बढ़ाने में बाधा साबित हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए, समिति ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों में क्रेच मध्यम और निम्न-आय वर्ग की महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, जो हर दिन अपने बच्चों को घर पर छोड़कर काम पर जाती हैं।
कमेंट
कमेंट X