फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kvs Class 1 Admission 2023 Begins Today at kvsangathan.nic.in Know Complete Kvs Admission Process in Hindi

KVS Admission 2023: केवीएस पहली कक्षा में दाखिले आज से शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Fri, 21 Apr 2023 09:15 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 21 Apr 2023 09:15 AM IST
सार

KVS Class 1 Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन में पहली कक्षा के दाखिले की प्रक्रिया आज यानी 21 अप्रैल, 2023 से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Kvs Class 1 Admission 2023 Begins Today at kvsangathan.nic.in Know Complete Kvs Admission Process in Hindi
KV Admission 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

KVS Class 1 Admission 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) कक्षा एक में दाखिले की प्रक्रिया आज यानी 21 अप्रैल 2023 से शुरू हो रही है। इसके पहले कल यानी 20 अप्रैल 2023 को केवीएस ने प्रवेश परिणाम घोषित किया है। माता-पिता और अभिभावक जिन्होंने कक्षा एक में प्रवेश के लिए अपने बच्चे को पंजीकृत किया है, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी की है। अभिभावक पोर्टल पर लॉग इन करके लिस्ट की जांच कर सकते हैं। इस लिस्ट में चयनित होने वाले छात्र आज यानी 21 अप्रैल, 2023 से प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं जरूरी दस्तावेज

  • बर्थ सर्टिफिकेट

  • जाति प्रमाण पत्र (एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल, बीपीएल)

  • अभिभावक का सर्विस सर्टिफिकेट

  • रेसिडेंस प्रूफ।

विज्ञापन

परिणाम की घोषणा की पुष्टि करते हुए केंद्रीय विद्यालय, नोएडा सेक्टर 24 के एक अधिकारी ने बताया कि जिन बच्चों का नाम लॉटरी सिस्टम में चुना गया है, वे 21 अप्रैल, 2023 से प्रवेश ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश - आरटीई के अनुसार, केवल सेवा प्राथमिकता श्रेणी (I और II) से, उपरोक्त मानदंडों में प्रवेश के बाद आरक्षण कोटा की कमी के अनुसार किया जाएगा।

चयन सूची के साथ-साथ पंजीकृत छात्रों की प्रतीक्षा सूची भी प्रकाशित की गई है। समय सारिणी के अनुसार, कक्षा 1 का पंजीकरण 27 मार्च, 2023 को शुरू हुआ था और पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2023 थी। 6 वर्ष की आयु के बच्चे, KVS कक्षा 1 के लिए पंजीकरण करने के पात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed