फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS Admissions 2022 last to date to apply for kv class one is extended know new dates here

KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ाई

Sun, 10 Apr 2022 01:28 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 01:28 PM IST
सार

KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाए जाने का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आया है।

विज्ञापन
KVS Admissions 2022 last to date to apply for kv class one is extended know new dates here
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कक्षा एक में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक अभिवावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए 13 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले (KVS) ने प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। जो भी अभिवावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

KVS Admissions 2022: दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद आया नोटिस
केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाए जाने का फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आया है। हाईकोर्ट ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को सत्र 2022-23 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। बता दें कि अभिवावक आवेदन करते समय देश के तीन केंद्रीय विद्यालय को चुन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

KVS Admissions 2022: कैसे करें आवेदन?

अभिवावक नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पंजीयन के लिंक पर के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें। 
  • अब सभी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

विज्ञापन

KVS Admissions 2022: यूनिक कोड प्राप्त होगा
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी किए गए नोटिस में लिखा गया है कि अभिववाक आवेदन पत्र को डाउनलोड कर संभाल कर रख लें। आवेदन पूरा करने पर उन्हें एक यूनिक कोड प्राप्त होगा, जो कि लॉगिन कोड से अलग होगा। यदि विद्यालय द्वारा अनंतिम प्रवेश की पेशकश की जाती है तो उस वक्त मूल दस्तावेजों की एक सूची भी दिखाई जाएगी। कोड और दस्तावेजों की सूची को अच्छे से नोट कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed