{"_id":"608ba3e62655ce3fce2f6867","slug":"kvs-admission-2021-due-to-corona-kendriya-vidyalaya-class-9-entrance-test-cancelled-kv-class-1-admission-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवीएस: कोरोना महामारी की वजह से रद्द हुई कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा, हुए ये बड़े बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केवीएस: कोरोना महामारी की वजह से रद्द हुई कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा, हुए ये बड़े बदलाव
Fri, 30 Apr 2021 12:28 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:28 PM IST
सार
देश में कोरोना महामारी की भयावह परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कक्षा पहली में दाखिले की घोषणा अब 30 अप्रैल 2021 के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी की भयावह परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने कक्षा पहली से लेकर नौवीं तक के दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। केवीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक कक्षा पहली में दाखिले की घोषणा 23 अप्रैल 2021 को की जानी थी, किंतु अब यह एलान 30 अप्रैल 2021 के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
केवीएस ने रद्द की कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा
केवीएस ने सबसे बड़ा बदलाव कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा में किया है। बता दें केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा नौंवी में प्रवेश पाने के लिए परीक्षा देनी होती है। लेकिन इस बार वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। वहीं राज्य में कोविड-19 के हालातों को देखते हुए कक्षा दूसरी से लेकर कक्षा नौवीं तक की दाखिले की सूची कब जारी होगी, इसकी जिम्मेदारी संबंधित राज्य के केवीडीसी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पूरी होनी थी दाखिले की प्रक्रिया
गौरतलब है कि, कक्षा दूसरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक सक्रिय रही थी। वहीं केंद्रीय विद्यालयों द्वारा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जानी थी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X