फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KSEAB Karnataka 2nd PUC Results 2025 out at karresults.nic.in; Marks memo link to be active at 1.30PM

KSEAB 2nd PUC Result: कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12वीं की पीयूसी परीक्षा के नतीजे घोषित, 73.4 फीसदी रहा पास प्रतिशत

Tue, 08 Apr 2025 01:14 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 01:14 PM IST
सार

Karnataka 2nd PUC Results 2025, karresults.nic.in 2nd: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ने द्वितीय पीयूसी नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र कक्षा 12वीं की द्वितीय पीयूसी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
KSEAB Karnataka 2nd PUC Results 2025 out at karresults.nic.in; Marks memo link to be active at 1.30PM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

KSEAB Karnataka 2nd PUC Result 2025: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEAB) आज, कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। छात्र अपना लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in. पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षाएं 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम देखने के लिए छात्रों को पंजीकरण संख्या और विषय संयोजन (विज्ञान, आर्ट्स, कॉमर्स) चुनना होगा। उसके बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा। कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाएं 2024 1 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

KSEAB 2nd PUC Pass Percentage: 73.4 फीसदी रहा रिजल्ट

इस वर्ष कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की द्वितीय पीयूसी परीक्षा में 73.4 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। हालांकि, यह पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है। पिछले वर्ष (2024) 81.15% छात्र परीक्षा में पास हुए थे।


कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (PUC) या कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 7 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,37,405 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। कुल 4,68,439 छात्रों ने परीक्षा पास की है। कॉमर्स स्ट्रीम में 76.07% छात्र उत्तीर्ण हुए जबकि आर्ट्स में 53.29% छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। विज्ञान में 82.45% उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

स्ट्रीम उत्तीर्ण प्रतिशत
विज्ञान 82.45%
कॉमर्स 76.07%
आर्ट्स 53.29%

 

Karnataka 2nd PUC Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी उत्तीर्ण अंक 2025 के अनुसार, उम्मीदवारों को कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए हैं, उन्हें द्वितीय पीयूसी पूरक परीक्षा 2025 में बैठने का अवसर दिया जाएगा, जिसे अब कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 2 और 3 कहा जाता है।

Karnataka 2nd PUC Result: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

छात्र द्वितीय पीयूसी कर्नाटक परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • द्वितीय पीयूसी परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • कर्नाटक कक्षा 12वीं परिणाम 2025 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed