फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Know why CLAT is a good career option after 12th Join safalta.com for clat preparation

जानिए 12वीं के बाद क्यों अच्छा करियर ऑप्शन है CLAT? तैयारी के लिए आज ही जुड़ें 'सफलताडॉटकॉम' से

Wed, 27 May 2020 12:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 27 May 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Know why CLAT is a good career option after 12th Join safalta.com for  clat preparation
क्लैट 2020 - फोटो : self

बारहवीं के बाद CLAT बेहद अच्छा करियर ऑप्शन है। इस प्रवेश परीक्षा में JEE और NEET के मुकाबले प्रतिस्पर्धा बेहद कम है। पिछले साल जहां NEET में 15 लाख और JEE में 10 लाख अभ्यर्थी बैठे थे, वहीं CLAT परीक्षा सिर्फ 55 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी। CLAT में सफलता पाने के बाद आप एक अच्छा वकील बन सकते हैं। चाहें तो मुकदमा लड़ सकते हैं या फिर किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कॉरपोरेट और फाइनेंशियल लॉयर के तौर पर काम कर सकते हैं। आगे चलकर अभ्यर्थी जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालयों में जज भी बन सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी क्लैट के बाद टीयर-1 लॉ फर्म में कॉरपोरेट वकील बनकर सालाना 12 से 15 लाख रुपये का वेतन उठा सकते हैं। अभ्यर्थी चाहें तो किसी वरिष्ठ वकील के तहत काम करते हुए वकालत के पेशे में नाम कमा सकते हैं। CLAT में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्सेस में दाखिला पाते हैं। अभ्यर्थी देशभर की 21 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में से किसी एक में दाखिला पा सकते हैं। कई मल्टीनेशनल कंपनियां आपको 20-25 लाख रुपये सालाना वेतन पर कॉरपोरेट वकील के तौर पर हायर कर सकती हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल को छोड़कर धीरे-धीरे अब CLAT की तरफ युवाओं का रुझाना बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


CLAT की तैयारी के लिए आप 'सफलताडॉटकॉम' से जुड़ सकते हैं। इसके लिए सफलताडॉटकॉम के क्लैट कोर्स में आज ही दाखिला लें। क्लैट के ऑनलाइन कोर्स की फीस 7,999 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव रखने वाले एक्सपर्ट देंगे क्लास
खास बात है कि इस ऑनलाइन कोर्स में अभ्यर्थियों को 20 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले एक्सपर्ट पढ़ा रहे हैं। अभ्यर्थी घर पर ही रहकर दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन के जरिए परीक्षा की बेहतर तैयारी कर रहे हैं। इस ऑनलाइन कोर्स में अभ्यर्थियों को क्वांटिटेटिव टेक्निक्स की क्लास भगवती प्रसाद देंगे जिनको 20 साल से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव है।

इसी तरह से संतोष तिवारी विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाएंगे। उनके पास भी 20 साल से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव है। अभ्यर्थियों को लॉजिकल रिजनिंग अनुकूल पाठक पढ़ाएंगे जिनको दस साल से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव है। इसी तरह से अभ्यर्थियों को जनरल अवेयरनैस और लीगल रिजनिंग की क्लास सुजीत बाजपेयी देंगे। इस कोर्स में अभ्यर्थियों को जूम एप के जरिए लाइव इंटरेक्टिव कक्षाएं दी जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते स्पेशल सेशंस का आयोजन किया जाएगा और पीडीएफ फॉर्म में क्वासरूम नोट्स दिए जाएंगेए।

क्या है क्लैट की परीक्षा?
कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्सेस में दाखिला पाते हैं। क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी देशभर की 21 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में से किसी एक में दाखिला पा सकते हैं। 
 
CLAT 2020 परीक्षा का पैटर्न
JEE/NEET और UPSEE की ही तरह क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव होती है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं।  यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।

खास बात है कि बाकी की प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। क्लैट अंडर ग्रेजुएट एलएलबी कोर्स के लिए परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी अगर किसी सवाल का गलत जवाब देते हैं, तो उनके 0.25 अंक कटते हैं। स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं। जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।


अमर उजाला' पाठकों के विशेष छूट
अमर उजाला के पाठकों को Safalta.com के सभी कोर्स पर आज एडमिशन लेने पर फीस में 10% की छूट दी जा रही हैं   यह छूट पाने के लिए पाठकों को AMAR10 कूपन कोड  का उपयोग करना होगा।एडमिशन के लिए विजिट करें-
www.safalta.com

क्लैट कोर्स में दाखिले के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed