फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Know the Eligibility, Age, and Reservation Rules for JNVST Admission

JNVST Admission: नवोदय विद्यालय कक्षा छह में कैसे मिलता है दाखिला? जानें आवेदन की सभी जरूरी शर्ते

Tue, 26 Aug 2025 04:45 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 26 Aug 2025 04:45 PM IST
सार

JNVST Admission Eligibility Criteria: नवोदय विद्यालय देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले सरकारी स्कूल हैं। कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए बच्चों को जेएनवी चयन परीक्षा पास करना होता है। इस टेस्ट और एडमिशन के लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Know the Eligibility, Age, and Reservation Rules for JNVST Admission
जवाहर नवोदय विद्यालय, JNV - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

JNVST Admission Process: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) देशभर के मेहनती और प्रतिभाशाली बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाला स्कूल है। इन स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए JNV Selection Test (JNVST) पास करना जरूरी होता है। यह परीक्षा CBSE द्वारा तैयार और आयोजित की जाती है। परीक्षा क्लास न्यूट्रल और नॉन-वर्बल होती है, ताकि हर बच्चे के लिए बराबर मौका हो।

विज्ञापन


दूर-दराज के बच्चों को आसानी से एडमिशन मिल सके, इसके लिए फॉर्म फ्री दिए जाते हैं। बच्चों और माता-पिता को जानकारी पहुंचाने के लिए दूरदर्शन, रेडियो, अखबार, पैम्फलेट, स्कूल वेबसाइट और स्थानीय स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के दौरे का इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन

कक्षा छठी के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए केवल उस जिले के बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जहाँ विद्यालय स्थित हो। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार को पूरे एकेडमिक सत्र के लिए सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा V में अध्ययन करना अनिवार्य है। इसके अलावा, प्रवेश लेने वाले छात्र की आयु 9 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ग्रामीण और शहरी कोटे की शर्तें

ग्रामीण कोटे से एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार को कक्षा III, IV और V की पढ़ाई सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पूरी करनी होगी और पूरे एकेडमिक सत्र को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में बिताना होगा। यदि किसी उम्मीदवार ने शहरी स्कूल में कक्षा III, IV या V में एक भी दिन पढ़ाई की है, तो उसे शहरी क्षेत्र का छात्र माना जाएगा।

आरक्षण नीति

जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं। शेष 25% सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

कैसे होती है JNVST परीक्षा

नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा लगभग दो घंटे की होती है। इस परीक्षा में बच्चों की मानसिक क्षमता (Mental Ability), अंकगणित (Arithmetic) और भाषा (Language) की योग्यता को परखा जाता है। परीक्षा का कुल पूर्णांक 100 अंक होता है और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होते हैं। प्रश्न पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होते हैं, ताकि यह परीक्षा बच्चों की मौलिक समझ और सीखने की क्षमता का सही आंकलन कर सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed