Kerala TET 2023: केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण, ऐसे करना होगा आवेदन
Kerala TET October 2023: केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा के पंजीकरण करने के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक 06 नवंबर से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala TET October 2023: केरल परीक्षा भवन ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET) अक्तूबर 2023 के लिए पंजीकरण करने की अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार केरल केटीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे KTET की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
केरल परीक्षा भवन की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, केटीईटी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 नवंबर से शुरू होगी और 17 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। आवेदन का फाइनल प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2023 है।
एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि
शेड्यूल के अनुसार, केटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 20 दिसंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। केरल टीईटी परीक्षा 29 दिसंबर और 30 दिसंबर 2023 को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Kerala TET ऐसे करना होगा पंजीकरण
-
सबसे पहले KTET की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं।
-
पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
-
आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X