फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala SSLC Admit Card 2021 to release on March 10 on keralapareekshabhavan.in official notice here

Kerala SSLC Admit Card 2021: 17 मार्च से शुरू होंगी दसवीं की परीक्षाएं, इस दिन जारी होगा प्रवेश पत्र

Fri, 19 Feb 2021 02:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 19 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Kerala SSLC Admit Card 2021 to release on March 10 on keralapareekshabhavan.in official notice here
केरल एसएसएलसी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

SSLC Admit Card Kerala 2021 Release Date: केरल एसएसएलसी (SSLC) प्रवेश पत्र 10 मार्च को जारी होगा। केरल परीक्षा भवन दसवीं कक्षा का प्रवेश पत्र जारी करेगा। दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अपना प्रवेश पत्र 10 मार्च से लेकर 16 मार्च तक डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि बिना प्रवेश पत्र के छात्रों को दसवीं कक्षा की परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इसलिए, प्रवेश पत्र के जारी होते ही विद्यार्थी अनिवार्य तौर पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट 
keralapareekshabhavan.in

एसएसएलसी 2021 परीक्षा देने वाले छात्र केरल भवन की आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-डीयू ने प्रथम सेमेस्टर के छात्रों से एग्जाम फॉर्म्स जमा करने को कहा, जल्द आयोजित होगी परीक्षा
विज्ञापन




17 मार्च से शुरू हो रही हैं दसवीं की परीक्षाएं
केरल एसएसएलसी परीक्षा 2021 (Kerala SSLC Exams 2021) की शुरुआत 17 मार्च से होगी और ये परीक्षाएं 30 मार्च तक चलेंगी। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली दोपहर 1.40 बजे से लेकर 3.30 बजे तक होगी और दूसरी पाली 2.40 बजे से लेकर 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-विश्व भारती के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें क्यों खास है विश्व भारती


ऐसे डाउनलोड करें केरल एसएसएलसी एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको केरल SSLC प्रवेश पत्र 2021 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप अपना विवरण दर्ज करेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपना दसवीं कक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

ध्यान रहे कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र तभी डाउनलोड कर सकेंगे जब प्रवेश पत्र विंडो एक्टिव होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed