फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala minister orders suspension, aid after student''s electrocution death

Kerala: छात्र की करंट लगने से मौत के बाद प्रधानाध्यापिका निलंबित, प्रबंधन को भेजा कारण बताओ नोटिस

Fri, 18 Jul 2025 04:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 04:05 PM IST
सार

Kerala: केरल के कोल्लम जिले में स्कूल परिसर में करंट लगने से 13 वर्षीय छात्र की मौत मामले में राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने तत्काल कार्रवाई की घोषणा की है। प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है, जिसका जवाब तीन दिनों के भीतर देना होगा।
 

विज्ञापन
Kerala minister orders suspension, aid after student''s electrocution death
केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

Kerala: कोल्लम जिले के एक स्कूल में 13 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना एक दिन बाद आज, शुक्रवार को केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने तत्काल कार्रवाई की घोषणा की। मंत्री ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार को शिक्षा महानिदेशक से एक विस्तृत रिपोर्ट मिली है और वह तुरंत कार्रवाई कर रही है। शिवनकुट्टी ने कहा, "हमने केरल का एक बेटा खो दिया है।"

विज्ञापन

तीन दिन में देना होगा जवाब

उठाए गए कदमों में, स्कूल के अभिभावक-शिक्षक संघ का पुनर्गठन किया जाएगा, सहायक शिक्षा अधिकारी से इस विफलता के बारे में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और प्रबंधन को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

थेवलक्कारा बॉयज हाई स्कूल के छात्र मिथुन की स्कूल परिसर में बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। मिथुन के परिवार को दी जाने वाली सहायता में 3 लाख रुपये की आपातकालीन सहायता, स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से एक नए घर का निर्माण और उनके छोटे भाई के लिए 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा शामिल है।

स्कूलों को मई में दिए गए थे ये निर्देश

शिवनकुट्टी ने कहा कि मई में जारी एक सरकारी परिपत्र में स्कूलों को फिर से खुलने से पहले बिजली के खतरों की पहचान करने और रिपोर्ट करने की चेतावनी दी गई थी। मंत्री से सीधे तौर पर कहा कि "परिपत्र स्पष्ट था। कोई बहाना नहीं हो सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed