{"_id":"68ab2bf58b4c71d2f30324da","slug":"kerala-ict-textbooks-2025-coding-animation-music-introduced-in-classes-3-to-10-read-here-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में कक्षा 3 से 10 तक के लिए नए ICT पाठ्यपुस्तक लॉन्च, कोडिंग-एनीमेशन और डिजिटल म्यूजिक भी शामिल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kerala: केरल में कक्षा 3 से 10 तक के लिए नए ICT पाठ्यपुस्तक लॉन्च, कोडिंग-एनीमेशन और डिजिटल म्यूजिक भी शामिल
Sun, 24 Aug 2025 08:45 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 24 Aug 2025 08:45 PM IST
सार
Kerala ICT Books: केरल सरकार ने स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 3 से 10 तक के लिए नई ICT पाठ्यपुस्तकें लॉन्च की हैं। इन किताबों में छात्रों को कोडिंग, एनीमेशन, गेम डिजाइन और डिजिटल म्यूजिक की शिक्षा दी जाएगी, जिससे वे बचपन से ही तकनीकी और क्रिएटिव स्किल्स सीख सकेंगे।
विज्ञापन
Books (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala ICT Textbooks 2025: केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) ने रविवार को राज्य के स्कूलों के लिए नई आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) पाठ्यपुस्तकें लॉन्च की हैं। ये पाठ्यपुस्तकें कक्षा 3 से 10 तक के छात्रों को कोडिंग, एनीमेशन, डिजिटल आर्ट्स, म्यूजिक और गेम डिजाइन सिखाएंगी। यह पाठ्यक्रम राज्य सरकार की AVGC-XR पॉलिसी (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics और Extended Reality) से जोड़ा गया है, जो पिछले वर्ष पेश की गई थी।
विज्ञापन
कक्षानुसार क्या सिखाया जाएगा?
- कक्षा 3–4: बच्चों को "Songbox" और "Play the Piano" जैसे अध्यायों के माध्यम से संगीत की मूल धुनें पहचानने और गाने बनाने की शिक्षा दी जाएगी।
- कक्षा 6: "Drawings in Motion" अध्याय से छात्र एनीमेशन की शुरुआत करेंगे और Pencil 2D सॉफ्टवेयर पर कार्टून मूवमेंट बनाना सीखेंगे।
- कक्षा 8: छात्र LMMS (Linux Multimedia System) सॉफ्टवेयर से अपने बनाए गए एनीमेशन के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक कम्पोज करेंगे।
- कक्षा 9–10: छात्र Python प्रोग्रामिंग, गेम डिजाइन और एडवांस्ड एनीमेशन (Open Toonz सॉफ्टवेयर) सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेम डिजाइन और कोडिंग का इंटीग्रेशन
ICT पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को कक्षा 4 से ही Scratch सॉफ्टवेयर पर छोटे गेम बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। कक्षा 6 में "Coding: The Things in the Game" के जरिए छात्र अपना पहला कंप्यूटर गेम बनाएंगे। जबकि कक्षा 9 और 10 में उन्हें Python प्रोग्रामिंग भाषा में गहराई से प्रशिक्षण मिलेगा।डिजिटल म्यूजिक और आर्ट्स
कक्षा 8 से डिजिटल म्यूजिक पर फोकस शुरू होगा, जहां छात्र LMMS सॉफ्टवेयर से म्यूजिक कम्पोज करेंगे। कक्षा 10 तक आते-आते, छात्र स्टोरीबोर्डिंग, कैरेक्टर डिजाइन, और एनीमेशन के एडवांस्ड प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।क्या बोले KITE के सीईओ?
KITE के सीईओ और ICT टेक्स्टबुक कमेटी के चेयरमैन के. अनवर सादथ ने कहा कि “नई ICT पाठ्यपुस्तकें छात्रों को तकनीकी कौशल, विषयों की गहरी समझ और रोजगार से जुड़ी क्षमताएं प्रदान करेंगी।” उन्होंने बताया कि कक्षा 8, 9 और 10 के लिए दूसरी वॉल्यूम की किताबें मलयालम, अंग्रेजी, तमिल और कन्नड़ में तैयार की गई हैं, जो ओणम की छुट्टियों के बाद छात्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी।KITE ने पहले ही सभी ICT शिक्षकों को नए पाठ्यक्रम पर ट्रेनिंग दे दी है। साथ ही, स्कूलों को सभी जरूरी FOSS (Free and Open Source Software) और ICT सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X