{"_id":"62f1dd7a4d073c2fdf11737a","slug":"kerala-governor-initiates-action-against-kannur-university-vice-chancellor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannur University: कन्नूर विश्वविद्यालय में नियुक्ति में अनियमितता का मामला, राज्यपाल ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kannur University: कन्नूर विश्वविद्यालय में नियुक्ति में अनियमितता का मामला, राज्यपाल ने मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 09 Aug 2022 09:38 AM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:38 AM IST
सार
केरल के मुख्यमंत्री के निजी सचिव केके रागेश की पत्नी प्रिया वर्गीज को विश्वविद्यालय के मलयालम विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
Arif Mohammad Khan
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक बार फिर से आमने सामने हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव केके रागेश की पत्नी की नियुक्ति की शिकायत के संबंध में कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। राजभवन सूत्रों के अनुसार कन्नूर विश्वविद्यालय के वीसी को स्पष्टीकरण देने के लिए 10 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
केरल के मुख्यमंत्री के निजी सचिव केके रागेश की पत्नी प्रिया वर्गीज को विश्वविद्यालय के मलयालम विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति में कथित तौर पर अनियमितताओं की जानकारी सामने आई है। इसे गंभीरता से लिया गया है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल का मानना है कि इस नियुक्ति में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं।
विज्ञापन
10 दिनों का समय
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस विवादित नियुक्ति पर कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति गोपीनाथ रवींद्रन से रिपोर्ट मांगी थी। कुलपति को मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। यदि कुलपति का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो राज्यपाल अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
इस मामले का खुलासा सेव यूनिवर्सिटी कैंपेन कमेटी नाम के व्हिसलब्लोअर ने किया था। समूह ने याचिका के साथ राज्यपाल से संपर्क किया था। उनका कहना था कि कन्नूर विश्वविद्यालय में साक्षात्कार बोर्ड ने तीन वरिष्ठ प्रोफेसरों को दरकिनार कर दिया था, जिनके पास प्रिया वर्गीस की तुलना में बेहतर योग्यता और अनुभव थे, जिनके पास केवल तीन साल का शिक्षण अनुभव था।
कमेंट
कमेंट X