Kerala DHSE Result 2020: प्रथम वर्ष सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Kerala DHSE Result 2020: प्रथम वर्ष की सुधार परीक्षा के लिए केरल डीएचएसई रिजल्ट 2020 जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थी फर्स्ट ईयर इंप्रूवमेंट एग्जाम रिजल्ट keralaresults.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UPPSC PCS 2019: शीर्ष 10 मेरिट होल्डर में से 9 अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल से कम
गौरतलब है कि यह परीक्षा पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुई थी। उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग (DHSE) ने 20 फरवरी यानी आज HSC 2020 के प्रथम वर्ष के सुधार परिणामों की घोषणा की है। शिक्षा विभाग ने पिछले साल दिसंबर और इस साल जनवरी के बीच व्यावसायिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा आयोजित की थी। अभ्यर्थी प्रथम वर्ष सुधार परीक्षा के रिजल्ट डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-ये तीन IIT देंगे 35 हजार तक की फेलोशिप पाने का मौका, अभी करें आवेदन
आपको बता दें कि सूबे की सरकार ने केरल एसएसएलसी, प्लस टू परीक्षाओं के तारीखों की भी घोषणा कर दी है। ये परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी और 30 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा।
इसे भी पढ़ें-JKBOSE 12th Result 2020: जम्मू डिविजन के लिए 12वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
ऐसे देखें प्रथम वर्ष सुधार परीक्षा के परिणाम
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in है।
-यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-आप अपना रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करें।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X