फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kendriya Vidyalaya employees extend support during COVID19 outbreak, to donate 1 day salary to PM CARES Fund

कोरोना वायरस: पीएम केयर में एक दिन का वेतन देंगे केंद्रीय विद्यालय के कर्मचारी

Mon, 30 Mar 2020 08:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 30 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya employees extend support during COVID19 outbreak, to donate 1 day salary to PM CARES Fund
केंद्रीय विद्यालय

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्रीय विद्यालय के कर्मचारी पीएम केयर में अपना एक दिन का वेतन देंगे। केंद्रीय विद्यालय संघ (केवीएस) ने सोमवार को यह घोषणा की है। केंद्रीय विद्यालय संघ का कहना है कि राष्ट्र के समर्थन और कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सारे केवीएस कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन पीएम केयर में दान देंगे। आपको बता दें कि देशभर में चलने वाले केंद्रीय विद्यालयों का प्रबंधन केंद्रीय विद्यालय संघ ही करता है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हाल ही में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशवासियों से पीएम केयर में अपना-अपना सहयोग करने की अपील की थी। इसके बाद देश के कई बड़े उद्योगपतियों, बॉलीवुड  सेलिब्रिटी और क्रिकेटरों के साथ ही आम लोगों ने भी पीएम केयर में अपना सहयोग दिया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी पीएम केयर फंड में 500 करोड़ देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय विद्यालय अपने खाली छात्रावासों को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए देने की घोषणा कर चुका है। केवीएस के साथ ही देशभर के उच्च शिक्षण संस्थान आईआईटी, आईआईएम और मेडिकल कॉलेज आपात स्थिति में सरकार को अपने कैंपस को क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए देने की घोषणा कर चुके हैं। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1071 पहुंच गई है। 29 मरीजों की मौतें हो गई हैं और 100 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed