फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KEA Karnataka PGCET 2022 Round-1 option entry begins at kea.kar.nic.in

Karnataka PGCET: कर्नाटक पीजीसीईटी पहले दौर के विकल्प चुनने की प्रक्रिया शुरू, सीट आवंटन परिणाम 25 जनवरी तक

Fri, 20 Jan 2023 05:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 05:55 PM IST
सार

Karnataka PGCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) काउंसलिंग 2022 पहले दौर की विकल्प चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
KEA Karnataka PGCET 2022 Round-1 option entry begins at kea.kar.nic.in
Karnataka PGCET 2022 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

Karnataka PGCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) काउंसलिंग 2022 पहले दौर की विकल्प चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in के माध्यम से कर्नाटक पीजीसीईटी काउंसलिंग 2022 के लिए विकल्प प्रविष्टि भर सकते हैं। उम्मीदवार 23 जनवरी, 2023 को सुबह 11 बजे तक कर्नाटक पीजीसीईटी वेब विकल्प प्रविष्टि को पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: पढ़ते वक्त सपनों में खो जाते हैं या ध्यान भटकता है? तो बोर्ड परीक्षा में ये टिप्स आएंगे काम
विज्ञापन


कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2022 राउंड -1 सीट आवंटन परिणाम 25 जनवरी, 2023 को घोषित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 23 जनवरी, 2023 को रात आठ बजे से 25 जनवरी, 2023 को सुबह 11 बजे तक विकल्प प्रविष्टि में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) मॉक आवंटन परिणामों की पुष्टि करने के बाद, आवेदक अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों और कॉलेजों को अपनी पसंद के अनुसार बदलने, पुन: व्यवस्थित करने, हटाने और जोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: ऑनलाइन गेम खेलने की आदत हो गई और पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो अपनाएं ये एक्सपर्ट मंत्र

च्वॉइस एक्सरसाइज विंडो 25 जनवरी, 2023 से 26 जनवरी, 2023  रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगी। जिन उम्मीदवारों को कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) काउंसलिंग 2022 राउंड 1 आवंटन परिणाम में शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा, वे 27 जनवरी, 2023 से 30 जनवरी, 2023 के बीच सीट स्वीकार करके और प्रवेश शुल्क जमा करके अपने आवंटन की पुष्टि कर सकते हैं। आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 है। 

यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: एग्जाम आ गए और बार-बार पढ़ने के बाद भी नहीं हो रहा याद तो एक्सपर्ट की यह सलाह आएगी काम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed