KCET Result 2022: कर्नाटक अंडर ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें
KCET Result 2022: जिन छात्रों ने कर्नाटक स्नातक प्रवेश परीक्षा/KCET में भाग लिया था, उन्हें अब अपनी पसंद के कोर्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KCET Result 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने राज्य स्नातक प्रवेश परीक्षा/KCET का परिणाम जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया है। इसे चेक करने का लिंक अब वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया..
कब हुई थी परीक्षा?
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की ओर से KCET परीक्षा का आयोजन 16 और 17 जून, 2022 को किया गया था। राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई इस परीक्षा में करीब 2 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। 22 जून को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। परिणाम के जारी होते ही इनका इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 50 फीसदी और एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को 40 फीसदी अंक लाना जरूरी होता है।
अगला चरण क्या होगा?
जिन छात्रों ने कर्नाटक स्नातक प्रवेश परीक्षा/KCET में भाग लिया था, उन्हें अब अपनी पसंद के कोर्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की ओर से काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे KCET Result 2022 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X