KCET 2023: केसीईटी में आवेदन की समय-सीमा नौ अप्रैल तक बढ़ाई गई, पंजीकरण ऐसे कराएं
KCET 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KCET 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। दो मार्च को खुली आवेदन विंडो पांच अप्रैल, 2023 को बंद हो गई थी। हालांकि, KEA ने KCET के लिए आवेदन करने की समय-सीमा का विस्तार दिया है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी केसीईटी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in के माध्यम से अप्रैल नौ 2023 रात 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2023 रात 10 बजे तक है।
KCET परीक्षा 20 और 21 मई को होगी
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) 20 मई और 21 मई को केसीईटी 2023 आयोजित करेगा। कर्नाटक में विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए केसीईटी आयोजित किया जाता है। कन्नड़ भाषा का पेपर 22 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रोफेशनल कोर्स के लिए परीक्षा दो पारियों में सुबह 10:30 बजे से 11:50 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:50 बजे तक आयोजित की जाएगी।
KCET 2023 Registration के लिए कैसे करें आवेदन?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट KCET- cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “UGCET-2023 Online Application 02-03-2023” पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। -
पूछे गए अनुसार सही विवरण प्रदान करके अपना पंजीकरण करें। -
लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। -
आवश्यक दस्तावेज और चित्र ठीक से अपलोड करें। -
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
KCET 2023 इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
केसीईटी हर साल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम, कृषि विज्ञान पाठ्यक्रम, पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन पाठ्यक्रम, बी फार्मा, डी फार्मा और प्राकृतिक चिकित्सा और योग पाठ्यक्रम सहित प्रथम वर्ष के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है।
कमेंट
कमेंट X