फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya KGBV to be upgraded to class 12, Centre approved

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब 12वीं तक की पढ़ाई

Wed, 27 Nov 2019 11:10 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 27 Nov 2019 11:10 AM IST
सार

  • केंद्र से 350 केजीबीवी को कक्षा 12 तक उच्चीकृत करने की मंजूरी  
  • छात्राओं को होगी सुविधा, अभी कक्षा आठ तक की होती है पढ़ाई

विज्ञापन
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya KGBV to be upgraded to class 12, Centre approved
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 73 जिलों के प्रत्येक विकास खंड में संचालित 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को इंटर कॉलेज तक उच्चीकृत किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पहले चरण में 350 केजीबीवी को कक्षा 9 से 12 तक उच्चीकृत करने की मंजूरी दी है। अभी इन विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है।

विज्ञापन


पहले चरण में उच्चीकृत होने वाले 121 केजीबीवी के 3 किलोमीटर की परिधि में एक भी राजकीय या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय नहीं है। इन केजीबीवी में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं संचालित करने के लिए नया शैक्षिक ब्लॉक तथा 100 छात्राओं के लिए नया छात्रावास बनाया जाएगा। सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत हर स्कूल में नए शैक्षिक ब्लॉक के लिए 1 करोड़ 38 लाख 61 हजार रुपये और छात्रावास निर्माण के लिए 1 करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन


वहीं, पहले चरण में उच्चीकृत होने वाले 229 केजीबीवी ऐसे हैं जहां तीन किलोमीटर की परिधि में राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इन केजीबीवी की छात्राओं को कक्षा 9 से 12 की शिक्षा करीब के माध्यमिक विद्यालय में दी जाएगी। लेकिन छात्रावास की सुविधा मौजूदा केजीबीवी में होगी। 229 केजीबीवी में 100 छात्राओं के छात्रावास निर्माण के लिए प्रत्येक विद्यालय को 1 करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल से होगा नामांकन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि केजीबीवी में शत-प्रतिशत छात्राओं का नामांकन, उपस्थिति, अवस्थापना सुविधा, कमियों को चिह्नित करने और उनके निराकरण का काम प्रेरणा एप के जरिए किया जाएगा।

परिषदीय विद्यालयों में लर्निंग आउटकम के लिए तीन किताबें चलेंगी

महानिदेशक ने बताया कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों में लर्निंग आउटकम (सीखने की क्षमता) विकसित करने के लिए तीन नई हैंडबुक आधारशिला, ध्यानाकर्षण और शिक्षण संग्रह विकसित की गई हैं। कार्य पुस्तिका नहीं होने से इन बच्चों का लेखन कौशल विकसित नहीं हो रहा है। न ही लेखन कौशल का मूल्यांकन हो रहा है। इसे देखते हुए आगामी शैक्षिक सत्र से कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों को दो-दो, कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों को तीन-तीन और कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को चार-चार कार्यपुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

दिव्यांग बच्चों के लिए ‘समर्थ’ मोबाइल एप

प्रदेश के 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इन बच्चों की समावेशी शिक्षा के लिए ‘समर्थ’ मोबाइल एप आधारित इंटीग्रेटेड प्रणाली तैयार की गई है। इसके माध्यम से दिव्यांग बच्चों का डाटा संकलित किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। बच्चों की फिजियोथेरेपी रिपोर्ट, गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को एस्कॉर्ट अलाउंस और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी एप पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed