{"_id":"67713d26b166de0bd90f97a8","slug":"kashmir-university-postponed-examinations-due-to-snowfall-know-when-exams-will-be-held-2024-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashmir University: कश्मीर विश्वविद्यालय ने बर्फबारी के कारण स्थगित की परीक्षाएं; जानें कब होंगे एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Kashmir University: कश्मीर विश्वविद्यालय ने बर्फबारी के कारण स्थगित की परीक्षाएं; जानें कब होंगे एग्जाम
Sun, 29 Dec 2024 05:44 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 29 Dec 2024 05:44 PM IST
सार
Kashmir University: कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार को भारी बर्फबारी हुई, जिसके कारण घाटी के कुछ इलाकों का संपर्क टूट गया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि स्थगित किए गए पेपरों की नई तिथियां बाद में अलग से अधिसूचित की जाएगी।
विज्ञापन
Postponed
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Kashmir University: कश्मीर विश्वविद्यालय ने खराब मौसम के कारण सोमवार (30 दिसंबर) को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार को भारी बर्फबारी हुई, जिसके कारण घाटी के कुछ इलाकों का संपर्क टूट गया। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि स्थगित किए गए पेपरों की नई तिथियां बाद में अलग से अधिसूचित की जाएंगी।
विज्ञापन
28 दिसंबर की भी परीक्षाएं हुई थी रद्द
इससे पहले कश्मीर विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने 28 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी। प्रवक्ता ने कहा था कि कश्मीर में खराब मौसम के मद्देनजर, शनिवार (28 दिसंबर) को होने वाली कश्मीर विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
2000 वाहन फंसे-उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर सड़क की स्थिति को "काफी खतरनाक" बताया। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि सुरंग और काजीगुंड के बीच करीब 2000 वाहन फंसे हुए हैं। मेरा कार्यालय दक्षिण कश्मीर में प्रशासन के संपर्क में है। बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क पर बर्फ बहुत जमी हुई है। भारी वाहनों को जाने दिया जा रहा है और बाकी फंसे वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं।
कमेंट
कमेंट X