{"_id":"5f2cebe48ebc3e3ce151de27","slug":"karnataka-sslc-results-2020-kseeb-to-declare-class-10-scores-soon-steps-to-check-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka SSLC Results 2020: दसवीं के नतीजे आज हो सकते हैं जारी, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Karnataka SSLC Results 2020: दसवीं के नतीजे आज हो सकते हैं जारी, ऐसे देखें
Fri, 07 Aug 2020 11:30 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : IStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Karnataka SSLC Results 2020: कर्नाटक बोर्ड आज दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं कक्षा के नतीजे जारी होंगे। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बोर्ड शुक्रवार को किसी भी वक्त दसवीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। अगर बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किया जाता है, तो विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
करीब 8.48 लाख विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें-30 दिन में करें NDA की पक्की तैयारी, हजारों छात्रों को सेलेक्ट करा चुके फैकल्टी लेंगे कक्षाएं
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
karresults.nic.in
गौरतलब है कि कर्नाटक सेकेंड पीयूसी का रिजल्ट पिछले महीने 14 जुलाई को जारी किया गया था। अब विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूबे में एसएसएलसी की परीक्षाएं 27 मार्च से 9 अप्रैल तक होने को प्रस्तावित थीं, लेकिन कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। बाद में शेष परीक्षाओं का आयोजन 25 जून से 4 जुलाई के दौरान हुआ था।
विज्ञापन
ऐसे चेक कर सकते हैं नतीजे
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिसे क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां अपना विवरण भरने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं व प्रिंट ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट की घोषणा के बाद ही रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X