Karnataka SSLC Result: केएसईईबी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, 85 फीसदी रहा परिणाम, एसएमएस से ऐसे करें चेक
KSEEB Class 10 Result : आधिकारिक अपडेट के अनुसार, बोर्ड के अधिकारियों की ओर से KSEEB SSLC Exam 2022 के लिए परिणाम गुरुवार, 19 मई को दोपहर एक बजे घोषित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka SSLC Result: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) मार्च - अप्रैल 2022 के बीच आयोजित एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, बोर्ड के अधिकारियों की ओर से KSEEB SSLC Exam 2022 के नतीजे गुरुवार, 19 मई को दोपहर एक बजे घोषित किए गए हैं। Karnataka SSLC परीक्षा 2022 का परिणाम 85 फीसदी रहा है।
Karnataka Class 10th Result How to Check by SMS
इससे पहले कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने परिणाम की तारीख और समय की घोषणा की थी। परिणाम छात्रों के पंजीकृत फोन नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है। जिन छात्रों को अपना रिजल्ट एसएमएस पर प्राप्त नहीं हुआ तो वे अपने फोन से एक मैसेज करके रिजलट चेक कर सकते हैं। कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम एसएमएस पर परिणाम की जांच करने के लिए छात्र मैसेज में लिखें : KAR10रोल नंबर और इस मैसेज को 56263 पर भेजें। इसके बाद छात्रों को अपना परिणाम उनके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
KSEEB Class 10 Result Out: इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक
जो छात्र कर्नाटक एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in या karresults.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ने 28 मार्च से 11 अप्रैल तक एसएसएलसी कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की है।
जबकि बोर्ड की ओर से परीक्षा में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों के लिए उत्तर कुंजी 12 अप्रैल को जारी की गई थी। अब रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसएलसी परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35 फीसदी है।
Karnataka SSLC Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले केएसईईबी Karnataka बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर कर्नाटक एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X