Karnataka SSLC 2023: कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा के फाइनल एडमिट कार्ड जारी, प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
Karnataka SSLC 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEB) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 के फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विस्तार
Karnataka SSLC 2023 Final Admit Card Out: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEB) ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 के फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी स्कूल प्रमुखों को 24 मार्च, 2023 तक कर्नाटक एसएसएलसी अंतिम प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही यदि परीक्षार्थी के विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है तो कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - sslc.karnataka.gov.in और kseab.karnataka.gov.in आदि के माध्यम से सही करवाने का निर्देश भी दिया गया है।
Karnataka SSLC 2023 Exam एक ही पारी में होगी परीक्षा
कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEB) की ओर से एसएसएलसी परीक्षाएं 31 मार्च से 15 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षाएं कुछ परीक्षाओं को छोड़कर, सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:45 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की जाएंगी।
कर्नाटक एसएसएलसी की मुख्य परीक्षा पहले भाषा के पेपर - कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, उर्दू, अंग्रेजी, अंग्रेजी (एनसीईआरटी) और संस्कृत के साथ शुरू होगी और मुख्य विषय के पेपर- सामाजिक विज्ञान के साथ समाप्त होगी। छात्र आधिकारिक कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड के पोर्टल से विस्तृत एसएसएलसी 2023 परीक्षा तिथि पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka SSLC 2023 Final Admit Card 2023 डाउनलोड करने के चरण
-
स्कूल प्रभारियों को सबसे पहले केएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- kseab.karnataka.gov.in पर जाना होगा। -
यहां कर्नाटक एसएसएलसी फाइनल एंट्री कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें। -
स्कूल प्रमुख तब सभी छात्रों के अंतिम प्रवेश पत्रों को स्कूल लॉग इन से डाउनलोड और प्रिंट आउट कर सकते हैं। -
अब, संशोधित कर्नाटक एसएसएलसी फाइनल एडमिट कार्ड 2023 को सत्यापित करें और परीक्षार्थियों को वितरित करें।
कमेंट
कमेंट X