Karnataka SSLC Result 2023 Out: कर्नाटक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 83.89 रहा पास प्रतिशत
KSEAB SSLC Results 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KSEAB Karnataka SSLC Results 2023 Out: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने आज यानी 8 मई 2023 को कर्नाटक बोर्ड एसएसएलसी का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र कर्नाटक बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in के माध्यम से 10वीं का रिजल्ट देख सकते हैं। कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।
Karnataka SSLC Results ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने क्रेडेंशियल जैसे कि रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
कर्नाटक एसएसएलसी रिजल्ट 2023 आज यानी 08 मई को लगभग 8.6 लाख उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.89 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि 2022 में पास प्रतिशत 85.63 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
कमेंट
कमेंट X