{"_id":"5fbb608453901044a70fcf65","slug":"karnataka-schools-to-remain-closed-till-december-31-review-at-the-end-of-the-year-expert-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, साल के अंत में होगी समीक्षा: विशेषज्ञ समिति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, साल के अंत में होगी समीक्षा: विशेषज्ञ समिति
Mon, 23 Nov 2020 01:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में स्कूल दिसंबर के बाद ही खुलेंगे। सूबे की सरकार द्वारा निर्धारित तकनीकी सलाहकार समिति ने राज्य सरकार को दिसंबर में स्कूल नहीं खोलने की सलाह दी है। समिति का कहना है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में समीक्षा के बाद स्कूलों को फिर से खोलने की तारीखों पर निर्णय लिया जाएगा। इस साल के अंत में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-Crack CTET 2020: CTET टॉपर्स के 7 टिप्स से पाएं 130 से अधिक अंक
विज्ञापन
तकनीकी सलाहकार समिति के अध्यक्षता डॉ एम.के. सुदर्शन का कहना है कि राज्य में वर्तमान परिदृश्य में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण है कि इसका फायदा किस तरह से उठाया जाए। उन्होंने कहा कि सूबे में कॉलेजों को फिर से खोल दिया गया है। लेकिन स्कूलों के खुलने की तारीखों पर दिसंबर के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले सूबे की सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने के निर्णय को कई बार स्थगित किया है।
विज्ञापन
इसलिए ही इस समिति का गठन किया गया था, जिसका उद्देश्य स्कूलों को फिर से खोलने के उचित समय के बारे में फीडबैक देना था। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोलने के निर्णय को स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि नासिक में स्कूलों को 4 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसी तरह से पुणे शहर के सभी स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे। यहां पहले स्कूल 23 नवंबर से फिर से खुलने वाले थे, लेकिन अब स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 13 दिसंबर को समीक्षा बैठक के बाद ही स्कूलों को फिर से खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X