फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka PGCET 2023 last date to apply is today 20 August At kea.kar.nic.in

Karnataka PGCET 2023: पोस्टग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, आज जरूर भर दें फॉर्म

Sun, 20 Aug 2023 04:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 04:16 PM IST
सार

PGCET 2023: पीजीसीईटी परीक्षा प्रवेश परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होनी है। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए समय से पहले-पहले आज आवेदन जरूर कर दें।
 

विज्ञापन
Karnataka PGCET 2023 last date to apply is today 20 August At kea.kar.nic.in
परीक्षा फॉर्म

विस्तार

PGCET 2023 Last Date: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ओर से इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली पोस्टग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या पीजीसीईटी परीक्षा के पंजीकरण आज बंद कर दिए जाएंगे। पीजीसीईटी 2023 के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, यानी आज है। इच्छुक उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

9 और 10 सितंबर को होनी है परीक्षा

पीजीसीईटी परीक्षा प्रवेश परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होनी है। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 का आवेदन शुल्क 650 रुपये है। कर्नाटक के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। बता दें कि पीजीसीईटी 2023 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 19 अगस्त थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 अगस्त कर दिया गया था। जो भी उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे आज रात 11.59 बजे तक kea.kar.nic.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 के बारे में

कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 परीक्षा संबद्ध संस्थानों के पार्ट-टाइम और फुल-टाइम एमबीए, एमसीए, एमई, एमटेक और MArch कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इसका आयोजन कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) करता है। अधिक जानकारी आधिकारिक पोर्टल से हासिल की जा सकती है।

केईए ने लास्ट डेट एक्सटेंशन के नोटिफिकेशन में कहा, "पीजीसीईटी-2023 के लिए पंजीकरण करने के लिए एमबीए/एमसीए/एम.ई/एम.टेक/एम.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20-8-2023-11.59 बजे तक बढ़ा दी गई है।"

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले kea.kar.nic.in पर जाएं।
  • अब, Admission टैब खोलें और PGCET चुनें।
  • PGCET 2023 पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद फीस का भुगतान करें।
  • अब अपने फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed