Karnataka PGCET 2023: पोस्टग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, आज जरूर भर दें फॉर्म
PGCET 2023: पीजीसीईटी परीक्षा प्रवेश परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होनी है। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए समय से पहले-पहले आज आवेदन जरूर कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PGCET 2023 Last Date: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की ओर से इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली पोस्टग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या पीजीसीईटी परीक्षा के पंजीकरण आज बंद कर दिए जाएंगे। पीजीसीईटी 2023 के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, यानी आज है। इच्छुक उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
9 और 10 सितंबर को होनी है परीक्षा
पीजीसीईटी परीक्षा प्रवेश परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होनी है। सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 का आवेदन शुल्क 650 रुपये है। कर्नाटक के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। बता दें कि पीजीसीईटी 2023 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 19 अगस्त थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 अगस्त कर दिया गया था। जो भी उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे आज रात 11.59 बजे तक kea.kar.nic.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे बताया गया है।
कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 के बारे में
कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 परीक्षा संबद्ध संस्थानों के पार्ट-टाइम और फुल-टाइम एमबीए, एमसीए, एमई, एमटेक और MArch कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इसका आयोजन कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) करता है। अधिक जानकारी आधिकारिक पोर्टल से हासिल की जा सकती है।
केईए ने लास्ट डेट एक्सटेंशन के नोटिफिकेशन में कहा, "पीजीसीईटी-2023 के लिए पंजीकरण करने के लिए एमबीए/एमसीए/एम.ई/एम.टेक/एम.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20-8-2023-11.59 बजे तक बढ़ा दी गई है।"
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले kea.kar.nic.in पर जाएं।
- अब, Admission टैब खोलें और PGCET चुनें।
- PGCET 2023 पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद फीस का भुगतान करें।
- अब अपने फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X