फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka NEET UG 2023 counselling round 2 result out at kea.kar.nic.in

Karnataka NEET UG 2023: कर्नाटक नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी, जानिएन अब आगे क्या करना होगा

Wed, 06 Sep 2023 10:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 10:16 AM IST
सार

Karnataka NEET UG 2023: कर्नाटक नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को अब चार विकल्पों में से एक को चुनना होगा। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
Karnataka NEET UG 2023 counselling round 2 result out at kea.kar.nic.in
Doctor - फोटो : Pixabay

विस्तार

Karnataka NEET UG 2023 Counselling: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी। जिन भी उम्मीदवारों ने तीसरे राउंड में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर जाकर काउंसलिंग का परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को चुनने होंगे चार विकल्प

चयनित उम्मीदवारों को अब चार विकल्पों में से एक को चुनना होगा। 'विकल्प 1' चुनने वाले उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार करने और कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए सहमत माने जायेंगे। इस विकल्प के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों पर आगे के राउंड के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

'विकल्प2' चुनने का मतलब है कि छात्र आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए सहमत है, लेकिन अगले राउंड में भाग लेना चाहता है। ऐसे उम्मीदवारों को आवंटित सीट की कॉलेज ट्यूशन फीस का भुगतान करना होगा। यदि बाद के राउंड में बेहतर सेट आवंटित की जाती है तो दूसरे राउंड में दी गई सीट रद्द कर दी जाएगी।

यदि कोई उम्मीदवार 'विकल्प 3' चुनता है तो इसका मतलब है कि वह आवंटित सीट छोड़ रहा है लेकिन बाद के काउंसलिंग राउंड में भाग ले सकता है। वहीं, यदि कोई छात्र कर्नाटक NEET UG 2023 काउंसलिंग से बाहर निकलना चाहता है, तो वह 'विकल्प 4' चुन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन माध्यमों से करना होगा भुगतान

विकल्प 1 या 2 चुनने वाले उम्मीदवारों को केईए वेबसाइट से ई-चालान या एनईएफटी या आरटीजीएस या आईएमपीएस चालान (e-Challan/NEFT/RTGS/IMPS Challan) डाउनलोड करके भुगतान करना होगा। ई-चालान डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को चयनित बैंक की किसी भी नजदीकी शाखा में निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

अभ्यर्थी मूल दस्तावेज जमा कर एडमिशन ऑर्डर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद, उन्हें एडमिशन ऑर्डर और चालान के साथ आवंटित कॉलेज में एडमिशन ऑर्डर में उल्लिखित तिथि तक या उससे पहले मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

ऐसे देखे सीट आवंटन रिजल्ट

  • KEA की आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'Karnataka NEET UG 2023 seat allotment result' पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed