Karnataka: LKG से 12वीं तक के छात्रों के लिए शुरू होने जा रही मुफ्त बस सेवा, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का एलान
Free Bus Service: राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। एलकेजी से पीयूसी तक के सभी छात्र इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Free Bus Service For Students: कर्नाटक सरकार ने एलकेजी से 12वीं तक के छात्रों के लिए पूरे राज्य में मुफ्त बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी राज्य के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने साझा की है।
मंत्री के अनुसार, सरकार ने राज्य के कर्नाटक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए पूरे राज्य में निःशुल्क बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल से एलकेजी से पीयूसी (प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स) तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को लाभ होगा।
सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाना है उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को व्यापक लाभ मिलेगा और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। इस पोस्ट में लिखा है, "सरकारी स्कूलों को मजबूत करने के लिए, राज्य सरकार ने राज्य भर के कर्नाटक पब्लिक स्कूलों में एलकेजी से पीयूसी तक पढ़ने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है।"
निःशुल्क बस सेवा पहल की मुख्य बातें
केपीएस स्कूल के सभी छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा राज्य के सरकारी स्कूलों को भी सशक्त बनाएगी। कर्नाटक की इस नई पहल की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उपस्थिति मानदंडों को पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है।
- यह सुविधा केपीएस स्कूलों के बच्चों के लिए शुरू की जा रही है।
- एलकेजी से पीयूसी तक के सभी छात्र इसका लाभ ले सकेंगे।
- इस पहले से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता मिलेगी।
- सरकारी स्कूलों का सशक्तिकरण करने दिशा में यह एक पहल है।
कमेंट
कमेंट X