फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka Government Withdraws Order to collect donation from students

कर्नाटक : सरकार ने वापस लिया छात्रों से दान लेने का आदेश, आलोचना से सरकार की हुई किरकिरी

Sun, 23 Oct 2022 08:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 08:56 PM IST
सार

कर्नाटक में स्कूली छात्रों से प्रति माह एक निश्चित धन राशि दान में लेने के विवादास्पद फैसले को सरकार को वापस लेना पड़ा है। इस फैसले की जमकर आचोलना हो रही थी।

विज्ञापन
Karnataka Government Withdraws Order to collect donation from students
बीसी नागेश, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

कर्नाटक में स्कूली छात्रों से प्रति माह एक निश्चित धन राशि दान में लेने के विवादास्पद फैसले को सरकार को वापस लेना पड़ा है। इस फैसले की जमकर आचोलना हो रही थी। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने हर महीने सरकारी स्कूल के छात्रों से 100 रुपये स्वैच्छिक दान एकत्र करने की योजना बनाई थी। लेकिन सर्वव्यापी आलोचना को देखते हुए सरकार ने इसको रद्द कर दिया। कर्नाटक लोक शिक्षण विभाग के आयुक्त के एक सर्कुलर में कहा गया है कि यह शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के निर्देश पर किया गया था।

विज्ञापन

नन्ना शाले, नन्ना कोडुगे कार्यक्रम किया था शुरू

राज्य सरकार ने नन्ना शाले, नन्ना कोडुगे (माई स्कूल, माई कंट्रीब्यूशन) कार्यक्रम के तहत चंदा इकट्ठा करने को कहा था। यह तय किया गया था कि स्कूल परिसर में मरम्मत कार्य, पेयजल सुविधा, शौचालय की सफाई आदि के लिए यह  पैसा काम में लिया जाएगा। सर्कुलर में स्कूलों से कहा गया था कि वे माता-पिता को हर महीने पैसे दान करने के लिए प्रेरित करें और इस पैसे को स्कूल की मरम्मत के कामों के लिए या अतिथि शिक्षकों को भुगतान करने के लिए इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन

 

विपक्षी दलों ने जमकर आलोचना, बोले- दिवालिया हो गई सरकार

सरकार के चंदा लेने के फैसले को लेकर विपक्षी दल जनता दल एस (सेक्युलर) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जमकर आलोचना की। कुमारस्वामी ने कहा कि स्कूली छात्रों के परिजनों से दान के तौर पर पैसे वसूलने का मतलब है कि कर्नाटक सरकार  सरकार दिवालिया हो गई है, इसलिए बेशर्मी दिखी रही है। विपक्षी दल कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया कि भाजपा सरकार अभिभावकों को लूटना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार द्वारा घोषित पिछले सभी कार्यक्रमों को वर्तमान सरकार ने रोक दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed