{"_id":"600026c98ebc3e316538c393","slug":"karnataka-education-minister-says-new-academic-year-to-begin-from-july-current-session-to-be-extended-till-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में जुलाई से शुरू होगा नया शैक्षणिक वर्ष, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक में जुलाई से शुरू होगा नया शैक्षणिक वर्ष, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Thu, 14 Jan 2021 04:45 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 14 Jan 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार का कहना है कि सूबे के स्कूलों में नया शैक्षणिक वर्ष जुलाई में शुरू होगा और चालू वर्ष को मई तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक वर्ष की कक्षाएं राज्य में जुलाई में शुरू होने की संभावना है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने पहले ही घोषणा की है कि मई अंत से पहले एसएसएलसी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इसलिए, शैक्षणिक वर्ष तब तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-JNV Admission 2021: नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा स्थगित, जानिए नई तारीख
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दसवीं को छोड़कर छात्रों का मूल्यांकन सतत और व्यापक मूल्यांकन के आधार पर स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा। इस शैक्षणिक वर्ष में प्राथमिक ग्रेड के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से स्थिति कैसी है। कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति के कोरोना की स्थिति के आकलन के बाद ही प्राथमिक ग्रेड के स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया जाएगा। प्री-स्कूल और डेकेयर को फिर से खोलने को लेकर सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह मुद्दा महिला और बाल कल्याण विभाग पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Exam 2021: 15 जनवरी से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, 56 लाख से
बता दें कि सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा के स्कूलों को नये साल पर फिर से नौ महीने के बाद खोला गया है और कोरोना के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कक्षाओं का संचालन हो रहा है।
कमेंट
कमेंट X