फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exams 2021 Pre-board exams to begin on January 15 over 56 lakh students to appear

UP Board Exam 2021: 15 जनवरी से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं, 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे एग्जाम

Thu, 14 Jan 2021 11:23 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 Jan 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exams 2021 Pre-board exams to begin on January 15 over 56 lakh students to appear
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

UP Board Exam 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी कि 15 जनवरी से दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। ये परीक्षाएं कल से शुरू होकर 25 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्री- बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के बैठने की उम्मीद है। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल यूपी बोर्ड की प्री- बोर्ड परीक्षाएं देरी से आयोजित हो रही हैं। 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- एयरफोर्स ग्रुप X&Y की अधिसूचना जारी, इस वेबिनार में मिलेंगे आपके सारे सवालों के जवाब
विज्ञापन


जिला स्कूल निरीक्षक के अनुसार, विषयवार प्री-बोर्ड डेट शीट संबंधित स्कूलों को जारी की गई है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद स्कूलों को जिला टॉपरों के नाम जिला स्कूल निरीक्षक कार्यालय को सौंपने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


HPBOSE: दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव डेट शीट जारी

इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए कुल 56,03,813 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से बारहवीं के छात्रों द्वारा 29,94,312 आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं और दसवीं के विद्यार्थियों के 26,09,501 आवेदन जमा हुए हैं। इस साल पिछले साल के मुकाबले लड़कियों के पंजीकरण संख्या में वृद्धि हुई है। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 13,20,290 महिला छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि, 10 वीं परीक्षाओं के लिए 11,35,730 महिला छात्रों ने आवेदन किया है। 12वीं के लिए कुल 16,74,022 लड़कों ने और दसवीं की परीक्षाओं के लिए 14,73,771 लड़कों ने आवेदन किया है।

इसे भी पढ़ें-NEP 2020 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नई शिक्षा नीति को लेकर दिए ये अहम निर्देश, आप भी जानें
 

मार्च व अप्रैल में हो सकती हैं दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं
दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च व अप्रैल में आयोजित की जा सकती हैं। सूबे की सरकार इस पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed