फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka Education Minister announces tentative date for class 12 result

Karnataka PUC Class 12 Results: कर्नाटक पीयूसी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द, शिक्षा मंत्री ने बताई यह तारीख

Fri, 20 May 2022 05:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 05:47 PM IST
सार

Karnataka PUC Class 12 Results:  इस साल परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थीं। हालांकि, बीते साल कोविड -19 के बढ़ते मामलों के बीच जून 2021 में उन्हें रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
Karnataka Education Minister announces tentative date for class 12 result
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक में एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने पीयूसी परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के संकेत दिए हैं। मंत्री नागेश ने कहा कि हाल ही में आयोजित प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) परीक्षा यानी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

 

22 अप्रैल से 18 मई तक हुईं थीं 12वीं की परीक्षाएं

सूबे के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि हाल ही में पीयूसी परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई है और मूल्यांकन प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू होगी। प्री-यूनिवर्सिटी क्लास एग्जाम के परिणाम जून के तीसरे सप्ताह तक घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा आयोजक प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा विभाग की ओर से पीयूसी के परिणाम www.karresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। राज्य में पीयूसी परीक्षा 22 अप्रैल, 2022 से 18 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे राज्य से छह लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं

इससे पहले, राज्य सरकार ने गुरुवार को कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी / कक्षा 10वीं) परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इस साल परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थीं। हालांकि, बीते साल कोविड -19 के बढ़ते मामलों के बीच जून 2021 में उन्हें रद्द कर दिया गया था। 

 

विज्ञापन

ग्रामीण छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.32 फीसदी

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने बताया कि इस साल ग्रामीण क्षेत्र का परिणाम बेहद शानदार रहा है। बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के आंकड़ों के मुताबिक एसएसएलसी परीक्षा में 85.63 फीसदी छात्र पास हुए। उन्होंने बताया कि इनसे में ग्रामीण छात्रों ने शहरी छात्रों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां 91.32 प्रतिशत ग्रामीण छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं शहरी छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.54 फीसदी ही रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed