फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka Education Department issued a clarification on ‘photoshop’ image of an adult filmstar on the admit c

KARTET ADMIT CARD: कर्नाटक TET उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की फोटो,शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

Wed, 09 Nov 2022 11:27 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 09 Nov 2022 11:27 AM IST
सार

राज्य की शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जार किए गए थे। इस दौरान एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उसकी तस्वीर की जगह सनी लियोनी की तस्वीर छपी थी। जिस पर शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Karnataka Education Department issued a clarification on ‘photoshop’ image of an adult filmstar on the admit c
बीसी नागेश, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

कर्नाटक शिक्षा विभाग के विशेष अधिकारी ने मंगलवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test ) के उम्मीदवार के प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी की कथित 'फोटोशॉप' से संबंधित घटना पर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। एडमिट कार्ड की तस्वीर भी वायरल हो गई थी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की तस्वीर फोटोशॉप थी। विभाग ने एक बयान में कहा कि पोर्टल पर लॉग इन तक पहुंच पूरी तरह से अभ्यर्थी की होती है और उस गलती के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं है। विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने एडमिट कार्ड की कथित तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'शिक्षकों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की जगह एक ब्लू-फिल्म स्टार की तस्वीर प्रकाशित की गई है। सदन में ब्लू फिल्म देखने वाली पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है?'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार के पति के दोस्त ने अपलोड की थी जानकारी
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरते समय पोर्टल पर फोटो अपलोड करना होता है। जब विभाग ने अभ्यर्थी से फोटो अपलोड करने की जानकारी मांगी तो बताया गया कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की थी। 
 
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दिए घटना की जांच के आदेश 
बीसी नागेश ने आगे कहा कि उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करनी होती है। सिस्टम फाइल में जो भी फोटो संलग्न करता है उसे लेता है। जब हमने उम्मीदवार से पूछा कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई, तो उसने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की थी। शिक्षा विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (के-टीईटी) सुचारू रूप से आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आवेदन करने वाले कुल उम्मीदवारों में से 92 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
 

ये है पूरा मामला
कर्नाटक में राज्य की शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जार किया गया। इस दौरान एक अभ्यर्थी को ऐसा एडमिट कार्ड जारी किया गया, जिस पर उसकी तस्वीर की जगह सनी लियोन की तस्वीर छपी थी। इतना ही नहीं यह फोटो एडल्ट थी। छात्रा के इस प्रवेश पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। शिक्षा विभाग के विशेष अधिकारी की तरफ से इस मामले में स्पष्टीकरण जारी किया गया और जांच के आदेश दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed