फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Karnataka CET : Karnataka Examination Authority will organize CET on July 7 and 8

Karnataka CET : उच्च शिक्षा मंंत्री ने जारी की काॅमन एंट्रेंस टेस्ट की तारीखें, पढ़िए विस्तृत विवरण

Sun, 21 Feb 2021 12:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 21 Feb 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Karnataka CET :  Karnataka Examination Authority will organize CET on July 7 and 8
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी द्वारा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की तारीख निर्धारित कर दी गई है। शनिवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों द्वारा निर्धारित सीईटी की तारीख, कर्नाटक में दूसरे वर्ष की पीयूसी परीक्षाओं और सीबीएसई के टाइम टेबल को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सीईटी की तारीख तय की गई है। प्रोफेशनल कोर्सेस में दाखिले के लिए यह परीक्षा 7 और 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को जीव विज्ञान (बायोलॉजी) और गणित (मैथेमैटिक्स) के लिए सीईटी आयोजित की जाएगी। वहीं भौतिकी (फिजिक्स) और रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के लिए यह परीक्षा 8 जुलाई को होगी। वहीं होरानाडू (अन्य राज्याें) और गादीनाडु (राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र) कन्नडिगा उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 9 जुलाई को कन्नड़ भाषा में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता : 10+2 / पीयूएससी में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान/ जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी)/ जीव विज्ञान/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कम्प्यूटर में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है।  
 

एडमिशन : इस परीक्षा के जरिए शासकीय विश्वविद्यालयों के नए साल या पहले सेमेस्टर में एडमिशन दिया जाएगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर मेडिकल, डेंटल, इंजीनियरिंग/आर्किटेक्चर, फार्म साइंस आदि के बीएससी (एग्रीकल्चर), बीएससी (सेरीकल्चर), बीएससी (हॉर्टिकल्चर), बीएससी (फॉरेस्ट्री), बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी), बीटेक (एग्री. इंजीनियरिंग), बीफार्मा, बीएससी (एग्री मार्केटिंग), बीएचएससी (होम साइंस) आदि कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आज : 2021 सत्र से स्कूल से यूनिवर्सिटी तक मातृभाषा में पढ़ाई की आजादी
 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी कर्नाटक सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://cetonline.karnataka.gov.in/kea/indexnew पर जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - CBSE 10th Board Exam 2021- एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव, प्रश्नपत्र में जुड़े नए सेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed