Karnataka 2nd PUC Result 2023 out: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी का रिजल्ट जारी, जानें कितना रहा पास प्रतिशत
Karnataka 2nd Puc Result, KSEEB Results Out: कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी एग्जामिनेशन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी का रिजल्ट जारी कर दिया है। कर्नाटक 12वीं रिजल्ट 2023 का लिंक सुबह 11 बजे सक्रिय होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइंस में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत
इस साल कर्नाटक द्वितीय पीयूसी कक्षा 12वीं की परीक्षा में 7,26,195 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 74.67 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। इस बार साइंस में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत देखा गया है, इसके बाद कॉमर्स और फिर आर्ट्स का नंबर है।
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2023 से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे अंक कार्ड सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने में विफल रहे हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। कर्नाटक बोर्ड जल्द ही रीचेकिंग परिणाम आवेदन तिथि और केईए कंपार्टमेंट परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा।
Karnataka class 12th result 2023 ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- karresults.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, कर्नाटक 2 पीयूसी परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया लॉगइन पेज खुलेगा।
-
अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
-
PUC 2nd रिजल्ट को एक्सेस करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X