Karnataka 2nd PUC Result 2023: सुबह 10 बजे जारी होंगे कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Karnataka 2nd PUC Result 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2023 की तारीख जारी कर दी है। कर्नाटक कक्षा 12वीं का परिणाम 21 अप्रैल, 2023 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka 2nd PUC Result 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2023 की तारीख जारी कर दी है। कर्नाटक कक्षा 12वीं का परिणाम 21 अप्रैल, 2023 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार कर परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
सभी स्ट्रीम के रिजल्ट लिंक उम्मीदवारों के लिए 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपने स्कोर चेक करने के लिए उपलब्ध होंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुसरण कर सकते हैं।
Karnataka 2nd PUC Result 2023 कैसे करें चेक?
-
सबसे पहले छात्र कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध कर्नाटक सेकंड पीयूसी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Karnataka 2nd PUC नौ मार्च से 29 मार्च तक हुई थी परीक्षा
कर्नाटक पीयूसी परीक्षा नौ मार्च से 29 मार्च, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी दिन सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एक पाली में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कर्नाटक पीयूसी II परीक्षा के लिए लगभग सात लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केएसईएबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X