{"_id":"619e4f868236a65fd179efc5","slug":"kailash-satyarthi-children-s-foundation-will-celebrate-constitution-day-with-children-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Constitution Day 2021: कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन देशभर में बच्चों के साथ मनाएगा संविधान दिवस, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति करेंगे जागरूक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Constitution Day 2021: कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन देशभर में बच्चों के साथ मनाएगा संविधान दिवस, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति करेंगे जागरूक
Wed, 24 Nov 2021 08:15 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:15 PM IST
सार
Constitution Day 2021: कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकारों के अलावा बड़े पैमाने पर गैर सरकारी संगठन भी हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
बच्चों के बीच कैलाश सत्यार्थी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ) देशभर के 20 राज्यों के 410 से अधिक जिलों में सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर बच्चों के साथ 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे सरल और स्थानीय भाषा में संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
बच्चों को भारतीय संविधान में उल्लेखित अधिकारों, कर्तव्यों और उनकी मुख्य विशेषताओं से भी अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकार किया गया, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आया।
विज्ञापन
कर्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी लेंगे
इस अवसर पर बच्चे संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राज्य के मुख्यालय से लेकर जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें निजी और सरकारी स्कूल, आंगनवाड़ी और चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन समेत बाल मित्र ग्राम, बाल मित्र मंडल सहित देश के लाखों बच्चे शामिल होंगे। इसमें बड़े पैमाने पर दूर-दराज के अति पिछड़े इलाके में रहने वाले बच्चों से लेकर आदिवासी, वंचित और हाशिए के बच्चे भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
गैर सरकारी संगठन भी लेंगे हिस्सा
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकारों के अलावा बड़े पैमाने पर गैर सरकारी संगठन भी हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आयोजित होंगे।
अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे बच्चे
केएससीएफ की ओर से बताया गया है कि यह कार्यक्रम हमारे बच्चों में संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को स्थापित करने और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाएगा। नई पीढ़ी को इस बात से अवगत कराया जाएगा कि देश की एकता, अखंडता और गरिमा की हर हाल में रक्षा करनी है।
कमेंट
कमेंट X