फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ju student death case update BJP terms JU as hub of anti-national elements, stages walkout from assembly

JU Ragging Case: भाजपा ने जेयू को बताया 'राष्ट्र-विरोधी तत्वों का केंद्र', विधायकों ने किया सदन से वॉकआउट

Tue, 22 Aug 2023 05:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 05:26 PM IST
सार

JU Ragging Case: जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र मौत के मामले को लेकर मंगलवार को विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट किया। पढ़िए क्या था पूरा मामला।
 

विज्ञापन
ju student death case update BJP terms JU as hub of anti-national elements, stages walkout from assembly
Jadavpur University - फोटो : Social Media

विस्तार

JU Ragging Case: जादवपुर यूनिवर्सिटी छात्र रैगिंग मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। आज, यानी मंगलवार को भाजपा विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में जादवपुर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्र की कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद हुई मौत पर सदन से वॉकआउट किया और कहा कि विश्वविद्यालय परिसर अब ''राष्ट्र-विरोधी तत्वों का केंद्र'' बन गया है। उनका कहना है कि अब केवल एनआईए जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है, क्योंकि राज्य सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

सरकार से मांगा जवाब

इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव (Adjournment motion) लाने वाले भाजपा विधायक दल ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु से जवाब मांगा। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पूछा "राज्य सरकार ने जेयू में स्थिति को नियंत्रित करने, राष्ट्र-विरोधी तत्वों और ड्रग्स की कमर तोड़ने के लिए क्या कार्रवाई की है?"

इसके जवाब में बसु ने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति के लिए राज्यपाल सीवी आनंद बोस को दोषी ठहराया, जिसके बाद भाजपा विधायकों ने टीएमसी सरकार के खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया। बाद में विपक्षी विधायक मंत्री से असहमत होकर सदन से बाहर चले गये।

बसु ने कहा, "स्थिति के लिए राज्यपाल पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। ऐसा नहीं है कि रैगिंग जैसी समस्या केवल जेयू में हो रही है। ऐसी घटनाएं आईआईटी खड़गपुर जैसे केंद्रीय संस्थानों में भी हुई हैं।" जादवपुर विश्वविद्यालय कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद एक फ्रेशर स्टूडेंट की मौत को लेकर आलोचनाओं के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई

17 वर्षीय स्नातक छात्र की 9 अगस्त को लड़कों के मेन हॉस्टल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। छात्र के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उनका लड़का रैगिंग और यौन उत्पीड़न का शिकार था। छात्र की मौत के मामले में जेयू के छात्रों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed