JU Ragging Case: जेयू के छात्रों ने नए कार्यवाहक वीसी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, रखी ये मांगे
JU Student Death Cse: जेयू में छात्रों के एक गुट ने कुलपति के सामने विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगे उठाई। कुलपति बुद्धदेव साव ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। खबर में पढ़िए पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jadavpur University Student Death: जादवपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के एक वर्ग ने कार्यवाहक कुलपति बुद्धदेव साव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति बनी हुई है। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र वर्ग की मांग है कि संस्थान परिसर में रैगिंग रोकने के तरीकों के बारे में कोई भी निर्णय लेते समय "सभी हितधारकों" के विचारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
कुलपति ने की छात्रों को समझाने की कोशिश
सोमवार को जब कुलपति प्रशासनिक भवन अरबिंदो भवन से निकल रहे थे, तो एसएफआई नियंत्रित कला संकाय छात्र संघ के छात्रों ने उन्हें रोक लिया और अपनी मांगें उठाईं। करीब दो घंटे बाद साव परिसर से बाहर चले गये. साव ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने छात्रों को समझाने की कोशिश की कि सभी हितधारकों की बैठक जल्दबाजी में नहीं बुलाई जा सकती और वह इस सप्ताह तक उनकी चिंताओं को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।
"बीच का रास्ता निकालेंगे"
उन्होंने कहा "हालांकि, वे (छात्र) चाहते थे कि हितधारकों की बैठक बुलाने के आश्वासन के साथ तुरंत एक लिखित परिपत्र भी जारी किया जाए।" साव ने आगे कहा, "मैं सभी हितधारकों की भागीदारी के मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले कार्यकारी समिति की बैठक से गुजरने की अच्छी तरह से स्थापित प्रक्रिया का पालन करना चाहता था। चूंकि छात्र जिद पर अड़े थे, हम बीच का रास्ता निकालेंगे।"
छात्र की मौत पर चल रहा है धरना
छात्र उस स्नातक छात्र के लिए न्याय की मांग करते हुए दो सप्ताह से अधिक समय से अरबिंदो भवन में धरने पर बैठे थे, जिसकी 9 अगस्त को रैगिंग और कथित तौर पर सीनियर छात्रों द्वारा शारीरिक शोषण के बाद मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई थी।
हालांकि, कला संकाय छात्र संघ की प्रवक्ता जोयाद्रिता ने जोर देकर कहा कि वीसी का घेराव नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "हमने कार्यवाहक वीसी के साथ जेयू से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और उनसे एक निश्चित आश्वासन चाहते हैं।" विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि अंतरिम वीसी के साथ-साथ प्रो-वीसी अमिताव दत्ता ने भी गतिरोध खत्म करने के लिए छात्रों से बातचीत की।
कमेंट
कमेंट X