फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JOSAA Counselling IIT NIT Admission 2022 Last Chance to Reporting at College

JOSAA Counselling: आईआईटी एनआईटी एडमिशन सेकंड राउंड की रिपोर्टिंग का लास्ट चांस, कई स्टूडेंट्स की सीट कैंसिल

Sat, 01 Oct 2022 12:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 12:07 PM IST
सार

JOSAA Counselling 2022 : आईआईटी, एनआईटी समेत 112 संस्थानों की 54,477 हजार सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड की ऑनलाइन रिपोर्टिंग एक अक्तूबर शाम पांच बजे तक करनी होगी।

विज्ञापन
JOSAA Counselling IIT NIT Admission 2022 Last Chance to Reporting at College
JOSAA Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JOSAA Counselling IIT NIT Admission 2022: आईआईटी, एनआईटी समेत 112 संस्थानों की 54,477 हजार सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड की ऑनलाइन रिपोर्टिंग एक अक्तूबर शाम पांच बजे तक करनी होगी। ऐसे स्टूडेंट्स जिनके ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अपलोड किए गए दस्तावेजों में कमी पाई गई है, उन्हें 02 अक्तूबर को शाम 05 बजे तक प्राप्त क्वेरी का रिस्पॉन्स देना होगा अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी।  

विज्ञापन

ड्यूल वेरिफिकेशन का रिस्पांस न देने पर सीट होगी कैंसिल

ऐसे विद्यार्थी जिन्हें दूसरे राउंड में आईआईटी से एनआईटी एवं एनआईटी से आईआईटी सीट का आवंटन हुआ है, उनके पहले राउंड के सीट आवंटन में अपलोड किए गए दस्तावेजों को नए आवंटित सिस्टम से दोबारा वेरिफाई किया जा रहा है। उसके बाद नई आवंटित सीट कंफर्म की जाएगी। इसके विपरीत जिन विद्यार्थियों को पूर्व में सीट का आवंटन हो चुका है और फ्लॉट व स्लाइड का विकल्प चुना है, उन्हें दूसरे राउंड में आईआईटी से आईआईटी एवं एनआईटी से एनआईटी सीट का आवंटन हुआ है और उनके पूर्व में सत्यापित डॉक्यूमेंट्स के आधार पर ही नई सीट कंफर्म की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकल्प बदलना चाहते हैं तो करना होगा यह काम

विद्यार्थी प्रत्येक राउंड काउंसलिंग में फ्लॉट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यदि विद्यार्थी दूसरे राउंड में आवंटित सीट को छोड़कर सीट असेप्टेंस फीस रिफंड करवाना चाहते हैं तो वे वेबसाइट पर उपलब्ध विड्राॅल ऑप्शन पर जाकर सीट विड्राॅल के लिए आवेदन सकते है। विड्राॅल ऑप्शन चुनने पर जोसा द्वारा 6000 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क काट कर शेष फीस लौटा दी जाएगी। जोसा काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन 03 अक्तूबर शाम 05 बजे जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन

ऐसे स्टूडेंट्स की सीट हुई कैंसिल

जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद कई स्टूडेंट्स ऐसे सामने आए हैं जिन्होंने पहले राउंड के सीट आवंटन के बाद अपनी मिली सीट के लिए न तो सीट असेप्टेंस फीस जमा करवाई और न ही उन्होंने डाक्यूमेंट्स अपलोड किया। ऐसे में जोसा की ओर से उनको आवंटित कॉलेज सीट को निरस्त कर दिया गया और वे आगे की काउंसलिंग से बाहर हो गए है। हालांकि,  इन सभी छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है ये सभी जोसा काउंसलिंग के बाद एनआईटी ट्रिपल आईटी की खाली रही सीटों के लिए होने वाली सीएसएबी (CSAB) काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। सीएसएबी काउंसलिंग 24 अक्तूबर से प्रारंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed