JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट जारी, 18 जून तक करें रिपोर्टिंग
JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है। उम्मीदवार 18 जून तक शुल्क भुगतान और डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JoSAA Counselling 2025 First Seat Allotment: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने जोसा काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड और जेईई मेन 2025 में क्वालिफाई कर चुके हैं, वे अब josaa.nic.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस साल JoSAA काउंसलिंग के जरिए कुल 62,853 इंजीनियरिंग सीटें भरनी हैं, जिनमें से 18,160 सीटें IITs में होंगी।
JoSAA Round 1 Counselling 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
| प्रक्रिया | तारीख / समय |
|---|---|
| सीट अलॉटमेंट (Seat Allocation) | 14 जून, सुबह 10 बजे |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस भुगतान और दस्तावेज अपलोड) | 18 जून, शाम 5 बजे तक |
| राउंड 1 के लिए अंतिम फीस भुगतान तिथि | 18 जून |
| फीस भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान (यदि भुगतान समय से पहले किया गया हो) | 19 जून, शाम 5 बजे तक |
| क्वेरी का उत्तर देने की अंतिम तिथि | 20 जून, शाम 5 बजे तक |
जोसा काउंसलिंग क्यों है जरूरी?
जोसा की काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में दाखिला दिया जाता है। यह प्रक्रिया छात्रों को उनके जेईई मेन/एडवांस्ड स्कोर और विकल्पों के आधार पर सीट अलॉटमेंट सुनिश्चित करती है। जोसा काउंसलिंग कुल 6 राउंड में आयोजित होगी।
एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
JoSAA 2025 के दौरान आईआईटी में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:- कक्षा 10 की मार्कशीट/प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – निर्धारित फॉर्मेट में
- PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- 40% से कम विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए लेखन में कठिनाई संबंधी प्रमाणपत्र
- बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक
- मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 के अनुसार)
- OCI/PIO कार्ड (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य
आईआईटी में दाखिला नियम में बदलाव हुआ है। एक छात्र की गलती के कारण दूसरे छात्र को दाखिला सीट से वंचित नही रहना होगा। छात्र को दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य होगी। यदि कोई छात्र इस अवधि में सीट पर फैसला नहीं ले पाता है तो फिर उसे जेईई एडवांस से डिबार कर दिया जाएगा।कैसे देखें JoSAA Round-1 Seat Allotment 2025?
- सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “View Round-1 Seat Allocation” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- अपने JEE Main 2025 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन भरें।
- इसके बाद Login पर क्लिक करें।
- आपकी JoSAA Round-1 Seta Allotment 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
कमेंट
कमेंट X