JoSAA Counselling 2024: आज जारी होगा जोसा काउंसलिंग राउंड 1 का दूसरा मॉक आवंटन परिणाम; ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
JoSAA Counselling 2024: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी आज 17 जून को काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए दूसरा मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। पहले दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम 20 जून को जारी किया जाएगा।
विस्तार
JoSAA Counselling 2024: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी आज 17 जून को काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए दूसरा मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। जिन उम्मीदवारों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) की स्नातक सीटों और NIT+ सिस्टम के तहत सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे आज आधिकारिक वेबसाइट (josaa.nic.in.) पर जाकर इसे देख सकते हैं।
JoSAA के तहत दूसरा मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट 16 जून (रविवार) तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों पर आधारित होगा। दूसरे मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा के बाद चॉइस लॉकिंग शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार पहली मॉक अलॉटमेंट सूची 15 जून को साझा की गई थी ।
इस दिन जारी होगा पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम
पहले दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम 20 जून को जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को 20 से 24 जून तक ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा, भुगतान करना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। JoSAA काउंसलिंग पांच राउंड में होगी।
ऐसे चेक करें JoSAA राउंड 2 के लिए मॉक आवंटन परिणाम
संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण शिक्षा मंत्रालय के तहत एक परामर्श निकाय है, जो 121 केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया का प्रबंधन और विनियमन करता है। उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके जोसा काउंसलिंग राउंड 2 मॉक आवंटन परिणाम देख सकते हैं -
- सबसे पहले josaa.nic.in पर जाएं।
- दूसरा मॉक आवंटन परिणाम वाला लिंक खोलें।
- यदि आवश्यक हो तो अपना लॉगिन विवरण प्रदान करें।
- इसे सबमिट करें और अगले पेज पर परिणाम देखें।
कमेंट
कमेंट X