फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counselling 2023 Update Last Chance to Change Option for IIT NIT Admission

IIT NIT Admission 2023: जोसा काउंसलिंग में विकल्प बदलने का आखिरी मौका; यहां समझें फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड

Tue, 04 Jul 2023 01:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 01:51 PM IST
सार

IIT NIT Admission 2023 JoSAA Counselling: इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे नामचीन संस्थानों में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग के पहले दौर का मंगलवार, चार जुलाई को आखिरी दिन है।

विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 Update Last Chance to Change Option for IIT NIT Admission
IIT NIT Admission 2023 JoSAA Counselling - फोटो : istock

विस्तार

IIT NIT Admission 2023 JoSAA Counselling: इंजीनियरिंग के लिए आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी जैसे नामचीन संस्थानों में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग के पहले दौर का मंगलवार, चार जुलाई को आखिरी दिन है।

विज्ञापन

पहले राउंड के तहत जिन विद्यार्थियों को कॉलेज व सीट का आवंटन हुआ और उन्होंने आवंटित सीट को ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर अपनी सीट कंफर्म कर ली है, ऐसे सभी विद्यार्थियों को अपनी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान चुने हुए काउंसलिंग विकल्प को बदलने का अंतिम मौका है।  

विज्ञापन

JoSAA Counselling फ्लोट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड को फ्रीज में बदलने का मौका

वहीं, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी फ्लोट व स्लाइड विकल्प को चुना है वे फ्लोट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा के अनुसार, विद्यार्थी प्रथम राउंड काउंसलिंग की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में मंगलवार, चार जुलाई को शाम पांच बजे तक अपने काउंसलिंग विकल्प में बदलाव कर सकते है। हालांकि, सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक राउंड में आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पूर्व में चुने हुए काउंसलिंग विकल्पों को बदलने का अवसर एक दिए गए निर्धारित समय तक मिलता रहेगा।

 

JoSAA Counselling यहां जानें फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड का मतलब

फ्रीज : उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और आगे के सीट आवंटन राउंड में भाग नहीं लेना चाहते हैं।

फ्लोट : उम्मीदवार आवंटित सीट स्वीकार करते हैं लेकिन बाद के राउंड में उच्च प्राथमिकता वाले विकल्पों पर विचार करने के लिए तैयार हैं।

स्लाइड : उम्मीदवार वर्तमान सीट स्वीकार करते हैं, लेकिन बाद के दौर में उपलब्ध होने पर उसी संस्थान के भीतर एक उच्च-वरीयता प्राप्त शैक्षणिक कार्यक्रम में स्विच करने के इच्छुक हैं।
 

 

विज्ञापन

IIT NIT Admission 2023: वेरिफिकेशन में देरी से सीट कंफर्मेशन अटके

वहीं, आहूजा के अनुसार, कई विद्यार्थियों ने बताया कि जोसा काउंसलिंग में ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपनी आवंटित सीट के लिए तीनों स्टेप पूरे करने के बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में जोसा द्वारा दो से ज्यादा दिन का समय लिया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थी अपने वेरिफिकेशन के बाद सीट कंफर्मेशन के प्रोसेस के पूरा होने को लेकर असमंजस में हैं। 

 

IIT NIT Admission 2023: सीट असेप्टेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य

इसके साथ ही जोसा द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों को अपनी आवंटित सीट के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट असेप्टेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य है, अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी। यदि विद्यार्थी एक बार फीस जमा कर चुका है और उसका फीस पेंडिंग है तो वह दोबारा फीस का भुगतान कर सकता है, जिसे बाद में जोसा द्वारा जांच कर उसकी अतिरिक्त फीस लौटा दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed