फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Josaa Counselling 2022 IITs NITs IIITs GFTIs Admission Seat Matrix 2022 Released

Josaa Counselling 2022: जोसा काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स जारी, IITs में 366 तो IIITs में 980 सीटें बढ़ीं

Wed, 31 Aug 2022 08:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 31 Aug 2022 08:20 PM IST
सार

Josaa Counselling 2022 IITs NITs IIITs GFTIs Admission Seat Matrix Released:  IITs में 366 तो IIITs में 980 सीटें, ट्रिपल आईटी (IIITs) की 980 तथा जीएफटीआई (GFTIs) में 681 सीटें बढ़ी हैं। 

विज्ञापन
Josaa Counselling 2022 IITs NITs IIITs GFTIs Admission Seat Matrix 2022 Released
JOSAA Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JOSAA Counselling 2022: आईआईटी में दाखिले और पढ़ने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट जारी होने से पूर्व ही जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जोसा काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। 2022 के जोसा सीट मैट्रिक्स के अनुसार, इस वर्ष देश की कुल 23 आईआईटी की 16,598 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जो कि गत वर्ष के मुकाबले 366 अधिक है। गत वर्ष कुल 16,232 सीटों पर प्रवेश दिया गया था। इसकी जानकारी आईआईटी-एनआईटी की ज्वॉइंट काउंसलिंग (JOSAA) की वेबसाइट पर जारी की गई।  

विज्ञापन

IITs NITs IIITs GFTIs की 54,477 सीटों पर होंगे प्रवेश

इसी तरह ट्रिपल आईटी (IIITs) की 980 तथा जीएफटीआई (GFTIs) में 681 सीटें बढ़ी हैं। इस प्रकार इस वर्ष 2024 सीटें बढ़ी हैं, जिनमें 1490 जेंडर न्यूट्रल पूल एवं 534 सीटें सुपर न्यूमेरेरी फीमेल पूल से है। करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष जोसा काउंसलिंग के माध्यम से 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 33 जीएफटीआई एवं 26 ट्रिपलआईटी की कुल 54,477 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जिसमें 23 आईआईटी की 16,598, जिसमें 15,031 सीटें जेंडर न्यूट्रल पूल एवं 1,567 सुपर न्यूमेरेरी फीमेल पूल की हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

JOSAA Counselling: 32 एनआईटी की 23,994 सीटों पर भी होंगे दाखिले

इसी तरह 32 एनआईटी (NITs) की 23,994 सीटों में 23,245 जेंडर न्यूट्रल पूल एवं 749 सुपर न्यूमेरेरी फीमेल पूल की है। 26 ट्रिपल आईटी 7,126 सीटों में 6,501 जेंडर न्यूट्रल पूल एवं 625 सुपर न्यूमेरेरी फीमेल पूल की हैं। वहीं, 33 जीएफटीआई की 6,759 सीटों में 6,729 जेंडर न्यूट्रल पूल एवं 30 सुपर न्यूमेरेरी फीमेल पूल की हैं। जोसा काउंसलिंग द्वारा सभी आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी मिलाकर 54,477 सीटों में से 51,506 सीटें जेंडर न्यूट्रल पूल एवं 2,971 सीटें सुपर न्यूमेरेरी फीमेल पूल से आवंटित की जाएगी। 
 

JOSAA Counselling 2022 Seat Matrix ऐसे करें चेक

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण यानी ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JOSAA) की वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। होम पेज पर जाने के बाद  उम्मीदवार Seat Matrix 2022 के विकल्प पर क्लिक करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed