JOSAA Counselling: 12 सितंबर से शुरू होगी जोसा काउंसलिंग, आईआईटी व एनआईटी में मिलेंगे दाखिले
Josaa Counselling 2022: इस वर्ष जोसा काउंसलिंग द्वारा 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी एवं 33 जीएफटीआई की 54 हजार 477 सीटों प्रवेश मिलेगा। पूरी काउंसलिंग एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JOSAA Counselling IITs NITs IIITs GFTIs Admission 2022: जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के अगले दिन 12 सितंबर से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस वर्ष जोसा काउंसलिंग द्वारा 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी एवं 33 जीएफटीआई की 54 हजार 477 सीटों प्रवेश मिलेगा। जोसा काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। पूरी काउंसलिंग एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी।
जानें जोसा काउंसलिंग का सीट मैट्रिक्स
जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा का परिणाम आईआईटी बॉम्बे की ओर से रविवार, 11 सितंबर को घोषित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड के जारी किए जाने वाले परिणामों में विद्यार्थियों की ऑल इंडिया रैंक के साथ-साथ कैटेगरी रैंक भी जारी की जाएगी। बता दें कि इस वर्ष जेईई एडवांस्ड परीक्षा कुल 360 अंकों की हुई थी, जिसमें पेपर-1 एवं पेपर-2 दोनों ही 180 -180 अंकों के थे। जोसा सीट मैट्रिक्स के अनुसार, इस वर्ष देश की कुल 23 आईआईटी की 16,598 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जो कि गत वर्ष के मुकाबले 366 अधिक है। इसी तरह ट्रिपल आईटी (IIITs) की 980 तथा जीएफटीआई (GFTIs) में 681 सीटें बढ़ी हैं। इस प्रकार इस वर्ष 2024 सीटें बढ़ी हैं।
विषयवार एवं औसतन दोनों कट ऑफ घोषित
जेईई परीक्षा के विशेषज्ञ अमित आहूजा ने बताया कि जेईई एडवांस्ड इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को विषयवार एवं औसतन दोनों कट ऑफ घोषित पहले ही की जा चुकी है, जो कि सामान्य श्रेणी के लिए विषयवार 10 फीसदी औसतन 35 प्रतिशत तथा ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 09 फीसदी एवं औसतन 31.5 प्रतिशत है। वहीं, एससी व एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 05 फीसदी एवं औसतन 17.5 प्रतिशत है। परंतु गत वर्ष ओपन कैटेगिरी की औसतन कट ऑफ 17.50, विषयवार 05 प्रतिशत, ओबीसी एवं एडब्ल्यूएस की औसतन 15.75 व विषयवार 4.50 प्रतिशत, एससी व एसटी एवं शारीरिक विकलांग वर्ग की औसतन 8.75 एवं विषयवार 2.50 प्रतिशत कट ऑफ रही है।
गत वर्ष क्वालीफाई किए गए थे 41,862 उम्मीदवार
आहूजा के अनुसार, गत वर्ष 41,862 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई किया गया था, जिसमें से सामान्य सामान्य श्रेणी के 17,057; ओबीसी के 9,150; ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 5,144; एससी के 7,747; एवं एसटी के 2,764 विद्यार्थी शामिल थे। इस वर्ष भी गत वर्षों की भांति कट ऑफ कम जाने की संभावना है। इसका प्रमुख कारण आईआईटी की सीटों के बढ़ने के साथ-साथ पेपर के डिफिकल्टी लेवल के अनुरूप विद्यार्थियों की संख्या, उस दी गई कट ऑफ में नहीं आने के कारण कम होना भी माना जा सकता है, क्योंकि आईआईटी की सीटों के अनुपात में ही विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई किया जाता है।
कमेंट
कमेंट X