फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JoSAA Counseling 2023 Registration Will Begins from 19 June for 55K seats IIT Admissions

JoSAA Counseling 2023: 19 जून से होगी शुरू, पांच राउंड तक सीट लें या छोड़ें वरना जेईई एडवांस्ड में मौका नहीं

Wed, 07 Jun 2023 03:31 PM IST
सौरभ पांडेय सीमा शर्मा
सीमा शर्मा Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 07 Jun 2023 03:31 PM IST
सार

देश के सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी सहित अन्य तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों और 33 सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में बीटेक में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) 2023 की विंडो 19 जून से खुल रही है।

विज्ञापन
JoSAA Counseling 2023 Registration Will Begins from 19 June for 55K seats IIT Admissions
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश के सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी सहित अन्य तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों और 33 सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में बीटेक में दाखिले के लिए जोसा काउंसलिंग (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) 2023 की विंडो 19 जून से खुल रही है। काउंसलिंग में 114 तकनीकी संस्थानों के करीब 55 हजार सीटों पर दाखिले के लिए कुल छह राउंड होंगे।

विज्ञापन

पांचवें राउंड तक सीट करें पक्की 

आईआईटी के लिए दो स्पेशल राउंड की काउंसलिंग होगी। छात्र को पांचवें राउंड तक सीट पक्की करना या छोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर अगले साल के जेईई एडवांस में मौका नहीं मिलेगा। वहीं, प्रवासी भारतीयों के बच्चों को अब भारत में एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग का शेड्यूल तैयार 

एक अधिकारी के मुताबिक, केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड के अध्यक्ष और एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रोफेसर के उमामहेश्वर राव की अध्यक्षता में काउंसलिंग का शेड्यूल तैयार हो गया है और यह बुधवार को जारी होगा। करीब 55 हजार सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण और च्वाइस फीलिंग 19 जून से शुरू होगी। काउसंलिंग का पहला राउंड 30 जून, दूसरा राउंड छह जुलाई, तीसरा 12 जुलाई, चौथा 16 जुलाई, पांचवां 21 जुलाई और छठां राउंड 26 जुलाई को होगा।

विज्ञापन

दो साल की रोक के बाद दाखिले का मौका

अप्रवासी भारतीयों के बच्चों को दो साल की रोक के बाद सभी 114 तकनीकी संस्थानों में दाखिले का मौका मिल रहा है। सरकार ने अदालत के आदेश के बाद 2021 की अपनी अधिसूचना में संशोधन किया है। प्रवासी भारतीयों के बच्चों को वर्ष 2037 तक ही भारतीय छात्रों की सीट पर दाखिला मिलेगा। इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। इस वर्ग में सिर्फ दिव्यांग और लड़कियों को आरक्षित सीट मिलेगी।

नियम सख्त किए

सभी 23 आईआईटी में दाखिले के लिए नियम सख्त किए गए हैं, ताकि एक छात्र की गलती से दूसरा छात्र दाखिला से वचिंत न रह सके। काउंसलिंग 2023 में दूसरे से पांचवें राउंड तक सीट को रखना या छोड़ना अनिवार्य होगा। वहीं, एनआईटी, आईआईईएसटी (शिवपुर) , आईआईआईटी, एसपीए और 33 सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में काउंसलिंग के दूसरे से छठे राउंड तक सीट छोड़ने का मौका होगा।

20 फीसदी सीटें छात्राओं के लिए

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर बेटियों को दाखिला मिलेगा। इसका मकसद बेटियों को देश के इंजीनियरिंग संस्थानों से जोड़ना है।

12वीं में 75% या टॉप 20 पर्सेंटाइल जरूरी

यदि कोई छात्र इन दोनों नियमों को पूरा नहीं कर पाता तो काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। यदि किसी बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल नहीं होंगे तो ऐसे मामले में सीबीएसई बोर्ड के नियमों का पालन किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी छात्रों को 12वीं में 65% अंक होना जरूरी है।

पांच नए संस्थान जुड़े

जोसा काउंसलिंग 2023 में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना और देबगढ़ का ऑफ कैंपस, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु भी जुड़ गया है।

काउंसलिंग हेल्पलाइन की शुरुआत

एनआईटी राउरकेला ने काउंसलिंग से संबंधित पूछताछ के लिए हेल्पलाइन शुरू करने का फैसला लिया है। ग्रामीण और क्षेत्रीय भाषा भाषी छात्रों के लिए अंग्रेजी के अलावा हिंदी, उड़िया, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलगु, कन्नड़, मलयालम, लद्दाखी, उर्दू, कश्मीरी में पूछताछ की सुविधा मिलेगी। हर राज्य में हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं।

डासा और जोसा दोनों में सीट रोकी तो दाखिला रद्द होगा

सरकार अब आम भारतीय छात्रों की सीटों में किसी प्रकार की कटौती नहीं करने देगी इसीलिए अब जोसा काउंसलिंग और डासा (डायरेक्ट एडमिशन ऑफ स्टूडेंट एब्रॉड) में विदेशी भारतीय, अप्रवासी भारतीय और भारत में जन्मे पर विदेशों में पढ़ाई कर रहे छात्र दोनों अलग-अलग काउंसलिंग में सीटें रोक नहीं सकते।  यदि कोई छात्र इन दोनों की सीट रोककर रखता है तो उसकी दोनों सीटें रद्द हो जाएंगी।

आईआईटी में 28 जुलाई से नया सत्र 

देश के सभी आईआईटी में 28 जुलाई और एनआईटी में 17 अगस्त से नया सत्र शुरू होगा। इसी के तहत आईआईटी और एनआईटी की काउंसलिंग 28 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। यदि आईआईटी में कोई सीट खाली रहती है तो काउंसलिंग के दो स्पेशल राउंड होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed