Interview Preparation Books: जॉब इंटरव्यू में काम आएंगी ये पुस्तकें, जानें किस विषय के लिए कौन सी जरूरी
इंटरव्यू एवं परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अमर उजाला की ओर से कुछ पुस्तकें तैयार की गई हैं। जिनसे आप कैसे इंटरव्यू की तैयारी करना है, ये सीख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Interview Preparation Books: प्रतिस्पर्धा के इस दौर में किसी को नौकरी देने से पहले उसकी एबिलिटी और टैलेंट को परखने के लिए इंटरव्यू लिया जाता है। लगभग सभी प्राइवेट कंपनियां साक्षात्कार के द्वारा ही उम्मीदवारों की भर्ती करती हैं। वहीं सरकारी पदों पर भी चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है, फिर चाहे वह प्रशासनिक सेवा से जुड़ी भर्तियां हों या किसी अन्य विभाग से। इस लेख के जरिए आप साक्षात्कार की तैयारी से जुड़े जरूरी ट्रिक्स एवं टिप्स के अलावा इस विषय से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों के बारे में भी जान पाएंगे ताकि आप भी इंटरव्यू की तैयारी सही ढंग से कर पाएं।
साक्षात्कार की तैयारी से जुड़े जरूरी टिप्स
इंटरव्यू की तैयारी के लिए निम्न बातों को ध्यान में रखकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया जा सकता है।
रिज्यूमे मेकिंग का रखें ध्यान
इंटरव्यू में भाग लेने से पहले अपना रिज्यूमे अपडेट जरूर कर लें। रिज्यूमे में सभी जानकारी सही तरीके से दर्शाएं। जिन पॉइंट्स को आपने मेंशन किया है, उन्हें ढंग से बताने की प्रैक्टिस अवश्य करें। अक्सर देखा गया है कि इंटरव्यू के पहले राउंड में ज्यादातर प्रश्न आपके रिज्यूमे के आधार पर ही पूछे जाते हैं।
आत्मविश्वास है जरूरी
इंटरव्यू के दौरान नर्वस होना आम बात है लेकिन उस समय घबराहट को कम करके आत्मविश्वास पैदा करना जरूरी है। घबराहट के दौरान कभी-कभी प्रश्न का सही उत्तर जानते हुए भी हम बता नहीं पाते हैं। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास होगा तो आप हर सवाल का जवाब सही तरीके से दे पाएंगे और आपको नौकरी मिलने के चांसेज बहुत ज्यादा हो जाएंगे।
समय का रखें ध्यान
इंटरव्यू के लिए तय समय पर पहुंचें। देरी के कारण आप घबराहट में अपना कॉन्फिडेंस खो सकते हैं। अगर आप लेट पहुंचते हैं तो इससे आपकी लापरवाही सामने आएगी जो आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। इंटरव्यू स्थल एवं ट्रांसपोर्टेशन की जानकारी कम से कम एक दिन पहले अवश्य पता कर लें।
कुछ अन्य याद रखने योग्य बातें
-
आपका रिज्यूमे साफ, स्वच्छ एवं आकर्षक होना चाहिए।
-
दस्तावेजों को एक फाइल में क्रमानुसार लगाकर रखें।
-
ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटो कॉपी का एक सेट साथ रखें।
-
साक्षात्कार के स्थान पर निर्धारित वक्त से कुछ समय पहले अवश्य पहुंचें।
-
इंटरव्यू में जाते समय फॉर्मल ड्रेस ही पहनें।
-
बिना अनुमति के इंटरव्यू कक्ष में न जाएं।
- सवालों के जवाब स्पष्ट रूप से दें।
इंटरव्यू के लिए कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें
इंटरव्यू एवं परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अमर उजाला की ओर से कुछ पुस्तकें तैयार की गई हैं। इन्हीं में से मनोवैज्ञानिक एवं व्यावसायिक पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई पुस्तकें जैसे -
समूह परिचर्चा
सामान्य ज्ञान
इयर बुक 2023
सामान्य हिंदी गाइड आदि कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं। इन पुस्तकों को आप अमर उजाला उड़ान की ऑफिशियल वेबसाइट udaan.amarujala.com के जरिए प्रिंट बुक,ई-बुक के रूप में खरीद सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इंटरव्यू के दौरान व्यक्ति का चलना, बैठना, बात करना, पहनावा आदि खासा महत्व रखते हैं। अत: इन बातों का विशेष ध्यान रखें। इंटरव्यू से पहले घर पर उसकी तैयारी अवश्य करें। इसके लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र की मदद भी ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X