फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST Class 6th admission 2026: Registration window closing soon, now apply here

JNVST: जेएनवी कक्षा छह में कराना है अपने बच्चे का दाखिला? तुरंत भर दें फॉर्म, बंद होने वाली है आवेदन विंडो

Mon, 28 Jul 2025 11:05 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 28 Jul 2025 11:05 AM IST
सार

JNVST Class 6th Registration: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं, तो देर न करें और तुरंत नीचे दी गई वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दें।

विज्ञापन
JNVST Class 6th admission 2026: Registration window closing soon, now apply here
जवाहर नवोदय विद्यालय, JNV - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

JNVST Class 6th Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNV) की ओर से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 को समाप्त हो रही है। यह प्रवेश प्रक्रिया 2026 बैच के लिए है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अगर वे चाहते हैं कि उनका बच्चा नवोदय विद्यालय में पढ़े, तो वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाकर आवेदन कर लें।

विज्ञापन


नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य है। साथ ही, प्रवेश के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना भी जरूरी है। आवेदन में किसी भी तरह की गलती से प्रवेश का अवसर छूट सकता है।

विज्ञापन

JNV कक्षा 6 एडमिशन के लिए जरूरी योग्यताएं

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें निर्धारित की गई हैं। सबसे पहले, छात्र को उसी जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा, जहाँ वह रहता है, इसलिए निवास प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। दूसरी बात, छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से की होनी चाहिए, और उसने ये सभी कक्षाएं पास की हों।

ग्रामीण और शहरी कोटे से जुड़ी शर्तें

जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित होती हैं, जबकि शेष 25% सीटों पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। ग्रामीण कोटे का लाभ लेने के लिए छात्र को अपने जिले के किसी ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5 पास करना अनिवार्य है। वहीं, जिन्होंने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई किसी शहरी क्षेत्र के स्कूल से की है, उन्हें शहरी छात्र माना जाएगा और वे ग्रामीण कोटे के पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  1. पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए “Click here for Class VI Registration 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. नए पेज पर जाकर पंजीकरण लिंक को चुनें।

  4. आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  5. आवेदन के दौरान निम्न डॉक्यूमेंट्स को JPG फॉर्मेट (10 KB - 100 KB) साइज में अपलोड करें:

    • विद्यार्थी की फोटो

    • अभिभावक के हस्ताक्षर

    • विद्यार्थी के हस्ताक्षर

    • आधार कार्ड विवरण

    • हेडमास्टर से प्रमाणित सर्टिफिकेट, जिसमें छात्र की पूरी जानकारी हो

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed