फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JNVST Class 6 Admission 2024 Application deadline extended till August 31 register at navodaya.gov.in

JNVST Class 6th Admission: फिर बढाई गई कक्षा 6 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण

Sat, 26 Aug 2023 10:32 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 10:32 AM IST
सार

JNV Class 6 Admission: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए नीचे बताई तारीख तक का समय है।
 

विज्ञापन
JNVST Class 6 Admission 2024 Application deadline extended till August 31 register at navodaya.gov.in
JNV Class 6 Admission 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JNVST Class 6 Admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। छात्र शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in या cbseitms.rsil.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

31 अगस्त है पंजीकरण करने की आखिरी तारीख

नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइ पंजीकरण करने की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। एनवीएस ने कहा कि श्रेणी, लिंग, क्षेत्र, विकलांगता और परीक्षा के माध्यम जैसे बदलाव करने के लिए सुधार विंडो 2 सितंबर तक खुली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन

जिस जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है, उससे संबंधित उम्मीदवार प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। जो उम्मीदवार पहले जेएनवीएसटी परीक्षा पास करने में असफल रहे हैं, वे उम्मीदवार इस बार आवेदन नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन विषयों से आएंगे प्रश्न

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इस परीक्षा में आकृति श्रृंखला पूर्णता (figure series completion), एनालॉजी, ज्यामितीय आकृति पूर्णता (geometric figure completion), मिरर इमेजिंग, छिद्रित छेद पैटर्न-फोल्डिंग (punched hole pattern-folding), अंतरिक्ष दृश्य (space visualisation) और एम्बेडेड आकृति (embedded figure) जैसे विषय शामिल होंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे 'NVS Class 6 registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 'Click here for Class VI Registration 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • भविण्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed